कन्याकुमारी के राष्ट्रीय समागम बना सेवा, संस्कृति व समरसता का संगम

Updated:
विज्ञापन

कन्याकुमारी के राष्ट्रीय समागम बना सेवा, संस्कृति व समरसता का संगम

विज्ञापन

कटिहार कन्याकुमारी (तमिलनाडु) में आयोजित चतुर्थ पूर्व स्काउट गाइड वॉलंटियर्स (एसजीवी) का राष्ट्रीय समागम में हिस्सा लेने के बाद कटिहार के दो प्रतिनिधि शनिवार को लौट आये है. बिहार राज्य के पूर्व एसजीवी व आटास सदस्य गणेश कुमार ठाकुर एवं राजेश कुमार वर्मा .ने मिथिला के गणवेश में कार्यक्रम शामिल हो कर अपनी प्रस्तुति दी और बिहार राज्य कि ओर से सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया. कटिहार के प्रतिनिधि गणेश ठाकुर ने कहा कि तीन सागरों के संगम स्थल कन्याकुमारी में आयोजित इस समागम ने सेवा, मानवता, सांस्कृतिक एकता और विश्व बंधुत्व की भावना को सशक्त रूप से अभिव्यक्त किया. देश के विभिन्न राज्यों और रेलवे जोन से आए लगभग 35 एसजीवी सदस्यों एवं उनके परिवार ने इस आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया. कटिहार लौटने पर राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि समागम में मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, साउथर्न रेलवे, नार्थ ईस्ट रेलवे सहित देश के विभिन्न हिस्सों से आये प्रतिनिधियों ने सहभागिता की. मुख्य आकर्षण विभिन्न राज्यों और क्षेत्रों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम रहा. भारत की विविधता और एकता का सुंदर चित्रण देखने को मिला. लोकनृत्य, देशभक्ति गीत, पारंपरिक वेशभूषा और समूह गायन ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया. सभी प्रतिभागियों ने सामूहिक रूप से सेवा और सामाजिक समरसता के संकल्प को दोहराया. कन्याकुमारी में संपन्न यह चतुर्थ पूर्व एसजीवी समागम न केवल एक आयोजन रहा. बल्कि यह भारत की सांस्कृतिक एकता, आध्यात्मिक चेतना और विश्व बंधुत्व की भावना का सशक्त संदेश बनकर उभरा. जो आने वाले वर्षों तक प्रेरणा देता रहेगा. इस कार्यक्रम में स्मारिका का विमोचन भी किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन