टीआर-3 के चार शिक्षकों ने किया योगदान

Updated at : 15 May 2025 7:15 PM (IST)
विज्ञापन
टीआर-3 के चार शिक्षकों ने किया योगदान

टीआर-3 के चार शिक्षकों ने किया योगदान

विज्ञापन

मनिहारी मनिहारी प्रखंड के उत्तरी कांटाकोश पंचायत स्थित गुआगाछी प्लस टू सत्यनारायण उच्च विद्यालय में बीपीएससी टीआर थ्री के तहत चयनित चार शिक्षकों ने योगदान दिया. अंग्रेजी विषय की शिक्षिका निधि कुमारी, विज्ञान विषय में स्वाति कुमारी, परवेज आलम, सामाजिक विज्ञान विषय की गुड़िया कुमारी ने विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापक अप्सरा कुमारी के समक्ष अपना योगदान किया. प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अरविंद कुमार सिन्हा ने जानकारी दी कि मनिहारी प्रखंड के प्राथमिक, मध्य, उच्च व उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के कुल 127 टीआर थ्री शिक्षकों को नियुक्ति एवं पदस्थापन पत्र देकर संबंधित विद्यालयों में योगदान हेतु निर्देशित किया गया है. शिक्षकों के लिए योगदान की समय-सीमा 15 मई से 30 मई तक निर्धारित की गयी है. निर्धारित समय के अंदर सभी शिक्षकों को अनिवार्य रूप से योगदान करना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन