31.550 लीटर शराब के साथ पांच तस्कर को किया गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

31.550 लीटर शराब के साथ पांच तस्कर को किया गिरफ्तार

विज्ञापन

कटिहार होली पर्व के मद्देनजर उत्पाद विभाग की अलग-अलग टीम ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में छापेमारी व वाहन चेकिंग अभियान चलाकर पांच तस्करों को 31.550 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया है. उत्पाद अधीक्षक सुभाष सिंह के निर्देश पर मद्य निषेध की टीम ने बलरामपुर थाना के उफरैल में वाहन चेकिंग अभियान चलाकर एक बाइक में 14.550 लीटर विदेशी शराब के साथ दीपेन साह को गिरफ्तार किया है. मनिहारी क्षेत्र में छापेमारी कर अनिल महतो, सुशीला देवी को गिरफ्तार किया है. उत्पाद विभाग की टीम ने मनसाही थाना क्षेत्र से संजीत भुइया तथा सहायक थाना के इमरजेंसी कॉलोनी से गोबिंद बांसफोर को अवैध देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है. उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि मध निषेध विभाग की ओर से की गई छापेमारी में कुल 14.550 लीटर विदेशी शराब, 17.000 लीटर के साथ पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है. एक बाइक भी जब्त की है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन