तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से किसान की मौत, पत्नी घायल

Updated at : 17 Jul 2024 11:04 PM (IST)
विज्ञापन
Electoral Roll Revision

खेत से काम कर घर लौट रहे थे किसान दंपती

विज्ञापन

बारसोई. प्रखंड के कचना थाना अंतर्गत कचना गांव में बुधवार को तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गयी, जबकि पत्नी बुरी तरह घायल हो गयी. किसान की पहचान कचना गांव के रबूल के रूप में की गयी है. मामले को लेकर पत्नी द्वारा कचना थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी गयी है. जानकारी के अनुसार, मोसरेफा खातून पति रबूल के साथ खेत से काम कर घर लौट रही थी. इसी दौरान कचना व चिचौरा के बीच तेज रफ्तार बाइक चालक ने किसान दंपती को ठोकर मार दी. जिस कारण दोनों वहां गिर गये और सर पर गंभीर चोट लगने के कारण किसान की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. जबकि उसकी पत्नी को हल्की-फुलकी चोट लगी है. घटना के बाद बाइक सवार बाइक लेकर भागने लगा परंतु स्थानीय लोगों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया. पकड़े गए बाइक सवार की पहचान स्थानीय निवासी बाबूलाल साहनी के रूप में हुई है. ग्रामीणों का कहना है कि उक्त युवक नशे की हालत में बाइक चला रहा था. जिस कारण यह घटना घटी है. उन्होंने कहा कि दोषी आरोपी बाइक सवार पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए व पीड़ित परिवार को उचित मुआवजे के साथ न्याय मिलना चाहिए. इधर, थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि बाइक सवार को गिरफ्तार कर लिया गया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन