सालमारी रेलवे स्टेशन पर निर्माण कार्य शुरू होने पर जताया हर्ष

सालमारी रेलवे स्टेशन पर निर्माण कार्य शुरू होने पर जताया हर्ष
बलिया बेलौन कटिहार- बारसोई रेलखंड स्थित सालमारी को मॉडल रेलवे स्टेशन बनाने का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है. क्षेत्र के रेल यात्रियों ने हर्ष जताते हुए कहा की स्टेशन बिल्डिंग बन कर तैयार है. प्लेटफार्म का निर्माण अंतिम चरण में है. स्टेशन की चहारदीवारी का निर्माण हो रहा है. चहारदिवारी के अन्दर पार्किंग की व्यवस्था है. संवेदक के कर्मी ने बताया की समय सीमा के अंदर चहारदीवारी का निर्माण कार्य पूर्ण होगा. चहारदीवारी निर्माण के गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा. विभाग के तय मानक के अनुसार अभियंता के देखरेख में कार्य कराने की बात कही. ज्ञात हो की इस रूट का रेल ट्रैक का दोहरीकरण भी हो रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










