मैट्रिक परीक्षा: कड़ी सुरक्षा के बीच आज से 55 केंद्र पर शुरू होगी परीक्षा

मैट्रिक परीक्षा: कड़ी सुरक्षा के बीच आज से 55 केंद्र पर शुरू होगी परीक्षा
– दोनों पालियों में 30657 छात्र- छात्राएं होंगे शामिल जूता-मौजा पहनकर परीक्षा केंद्र में नहीं कर सकेंगे प्रवेश कटिहार बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से इस बार मंगलवार से 25 फरवरी तक मैट्रिक की परीक्षा ली जायेगी. जिला प्रशासन मैट्रिक परीक्षा को कदाचारमुक्त व स्वच्छ वातावरण में संपन्न कराने के लिए अपनी तैयारी पूरी कर ली है. जिला प्रशासन ने मैट्रिक परीक्षा को बेहतर तरीके से संचालित करने के लिए संयुक्त आदेश भी जारी किया है. परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने चाक चौबंद व्यवस्था की है. जिला पदाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के संयुक्त हस्ताक्षर से जारी आदेश के अनुसार जिले के शहरी क्षेत्र के अलावा बारसोई व मनिहारी अनुमंडल क्षेत्र में मैट्रिक परीक्षा के लिए कुल 55 परीक्षा केंद्र बनाये गये है. सभी परीक्षा केंद्रों पर इस बार भी सीसीटीवी लगाया गया है. सीसीटीवी की निगरानी में ही परीक्षा संपन्न करायी जायेगी. कदाचारमुक्त व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने कई स्तर पर व्यवस्था की है. परीक्षा केंद्र के 200 मीटर के दायरे में अनावश्यक मजमा लगाने पर रोक लगा दी गयी है. जिला प्रशासन ने स्वच्छ व कदाचारमुक्त परीक्षा संपन्न कराने को लेकर शिक्षा विभाग के अधिकारियों व केंद्राधीक्षक को आवश्यक निर्देश भी दिया है. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के मार्गदर्शिका के अनुसार मैट्रिक परीक्षा हर हाल में सुनिश्चित कराने के लिए निर्देशित किया है. इस बार मैट्रिक परीक्षा में कुल 32037 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे. छात्र के लिए 26 परीक्षा केंद्र बनाये गये है. 29 परीक्षा केंद्र छात्रा के लिए बनाया गया है. चार परीक्षा केंद्र को मॉडल परीक्षा केंद्र बनाया गया है. मैट्रिक की परीक्षा दो शिफ्ट में होगी. प्रथम पाली की परीक्षा 9.30 बजे पूर्वाह्न से 12.45 बजे अपराह्न तथा द्वितीय पाली की परीक्षा 02.00 बजे अपराह्न से 05.15 बजे अपराह्न तक आयोजित की जायेगी. परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पूर्व ही परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश करना होगा. उसके बाद प्रवेश नहीं दिया जायेगा. कटिहार शहर के इन केंद्रों पर होगी मैट्रिक परीक्षा जिला प्रशासन की ओर से संयुक्त आदेश के अनुसार मैट्रिक परीक्षा के लिए जिले में 55 परीक्षा केंद्र बनाये गये है. कटिहार अनुमंडल क्षेत्र में 38 परीक्षा केंद्र बनाये गये है. कटिहार अनुमंडल क्षेत्र में जिन संस्थान में मैट्रिक परीक्षा आयोजित की जायेगी. उनमें उमा देवी मिश्रा बालिका उच्च विद्यालय कटिहार, उच्च विद्यालय हॉस्पिटल रोड, महेश्वरी एकेडमी, मारवाड़ी पाठशाला बड़ाबाजार, गांधी उच्च विद्यालय न्यू कॉलोनी, इंटर कॉलेज बीएमपी सात, मैरी इमैकुलेट स्कूल बरमसिया, उत्क्रमित मध्य विद्यालय रिफ्यूजी वर्मा कॉलोनी, हरिशंकर नायक उच्च विद्यालय, मध्य विद्यालय बीएमपी सात, त्रिवेणी नायक मिडिल स्कूल लड़कनियां, मध्य विद्यालय हवाई अड्डा, राजकीय उच्च विद्यालय शरीफगंज, उच्च विद्यालय बीएमपी सात, मिडिल स्कूल मिरचाईबाड़ी, एएएम चिल्ड्रेन्स एकेडमी, एमबीटीए इस्लामिया उच्च विद्यालय, उच्च विद्यालय हफलागंज, जयमाला शिक्षा निकेतन हृदयगंज, सीताराम चमरिया इंटर कॉलेज, सूर तुलसी इंटर कॉलेज, मारवाड़ी उच्चतर माध्यमिक पाठशाला फसिया, आदर्श उच्च विद्यालय न्यू कॉलोनी, चिल्ड्रेन्स हैप्पी होम रोजितपुर, उर्दू मध्य विद्यालय कदवा रामपारा, सीमांचल माइनॉरिटी बीएड कॉलेज, उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रानीपतरा सिंधिया मनसाही, आदर्श मिडिल स्कूल रानीपतरा सिंघिया मनसाही, यूके मिडिल स्कूल शरीफगंज, एसएस पब्लिक स्कूल, उत्क्रमित उच्च विद्यालय खेरिया, टियोमल वर्ल्ड इंडस्ट्रियल एरिया, उत्क्रमित उच्च विद्यालय मनिया, मिडिल स्कूल दलन टोला हाजीपुर, उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिरसा, राजकीय इंटर कॉलेज कोढ़ा, प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल कोढ़ा शामिल है. मनिहारी व बारसोई में 17 परीक्षा केंद्र जिला शिक्षा कार्यालय के अनुसार मनिहारी में सात व बारसोई में 10 परीक्षा केंद्र बनाये गये है. मनिहारी अनुमंडल अंतर्गत कन्या मध्य विद्यालय मनिहारी, पीएलएसएन बालिका उच्च विद्यालय मनिहारी, बेतेल मिशन स्कूल मनिहारी, उत्क्रमित मध्य विद्यालय कुलीपाड़ा मनिहारी, बीपीएससी उच्च विद्यालय मनिहारी, उत्क्रमित उच्च विद्यालय पटनी नारायणपुर, एलएसएचएस नवाबगंज शामिल है. इसी तरह बारसोई अनुमंडल अंतर्गत प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल बारसोई, उच्च विद्यालय बारसोई, उत्क्रमित मिडिल स्कूल भाग बारसोई, कन्या मध्य विद्यालय बारसोई बाजार, मिराकल पब्लिक स्कूल बारसोई, आदर्श मध्य विद्यालय बारसोई घाट, मध्य विद्यालय दत्ता, बारसोई पब्लिक स्कूल बारसोई, ज्योति पब्लिक स्कूल एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय मौलानापुर को परीक्षा केंद्र बनाया है. सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम पिछले वर्ष की तरह वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2026 में परीक्षा केंद्र के भीतर किसी प्रकार की चिट-पुर्जे, मोबाइल फोन, हैंडबैग, पेजर, केलकुलेटर आदि को प्रतिबंधित किया गया है तथा स्टैटिक मजिस्ट्रेट एवं पुलिस बल को प्रवेश द्वार पर ही सघन तलाशी लेने का निर्देश दिया गया है. महिला परीक्षार्थी के तलाशी के लिए महिला पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति भी की गयी है. परीक्षा केंद्र के भीतर केंद्राधीक्षक के सहयोग के लिए जो भी शिक्षक, वीक्षक या अन्य कर्मी रहेंगे. उनके मोबाइल ले जाने पर को प्रतिबंधित किया गया है तथा अपने निर्धारित स्थान से हटकर परीक्षा केंद्र या अन्यत्र भ्रमण नहीं करेंगे. शहर में बढ़ी चहल-पहल मंगलवार से शुरू होने वाली परीक्षा को लेकर परीक्षार्थियों का जत्था कटिहार शहर के अलावा मनिहारी व बारसोई पहुंच चुकी है. बड़ी तादाद में परीक्षार्थी के पहुंचने से शहर में चहल-पहल बढ़ बढ़ गयी है. खासकर कटिहार शहर के विभिन्न बाजारों में परीक्षार्थियों की आवाजाही जारी रही. साथ ही जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले परीक्षार्थियों के साथ उसके अभिभावक भी कटिहार पहुंच कर उसके आवासीय व्यवस्था में जुटे रहे. परीक्षार्थी के शहर में पहुंचने से रौनक बढ़ गयी है. पहले दिन यानी मंगलवार को गणित विषय की परीक्षा होगी. प्रभात अपील: तनावमुक्त होकर दें परीक्षा मैट्रिक परीक्षा में शामिल होने जा रहे छात्र-छात्राओं से प्रभात खबर अपील करती है कि वह तनावमुक्त होकर परीक्षा में शामिल हो. छात्र-छात्राएं परीक्षा को उत्सव के रूप में लें. जो पढ़ा है उसपर विश्वास रखें. परीक्षा भवन में शांत दिमाग से प्रश्नों को पढ़ लें. फिर ऊत्तर लिखना शुरू करें. प्रश्नों का विकल्प दोगुना मिल रहा है. जिस प्रश्न में उलझ जाएं और अधिक समय व्यतीत हो रहा हो तो उसे छोड़कर दूसरे प्रश्न को एटेंप्ट करें. परीक्षा के बाद घर लौटने पर थोड़ा आराम करें. स्पोर्ट्स की गतिविधियों में शामिल हों. अगले दिन जिस विषय का परीक्षा है. उसे एक बार रिवाइज कर लें. इससे आत्मविश्वास बनेगा. परीक्षा हॉल में प्रश्न को हल करने में मदद मिलेगी. जिला नियंत्रण कक्ष स्थापित परीक्षा के सफल संचालन के लिए जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गयी है. जिसके वरीय प्रभार के रूप में आईसीडीएस के जिला योजना पदाधिकारी अर्चना कुमारी को प्रतिनियुक्त किया गया है. जिला नियंत्रण कक्ष के नंबर 06452- 242400, 239025 तथा 239026 पर संपर्क किया जा सकता है. प्रभात सुझाव: इन बातों पर परीक्षार्थी दे विशेष ध्यान 1.परीक्षा प्रारम्भ होने से 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र में करें प्रवेश. 2. परीक्षार्थियों को जूता-मोजा पहनकर परीक्षा हॉल में प्रवेश करने की नहीं है अनुमति 3. परीक्षा हॉल में मोबाइल, कैल्कुलेटर या अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट नहीं ले जाएं. 4. परीक्षार्थी सिर्फ एडमिट कार्ड और कलम ही परीक्षा केंद्र में ले जा सकते है. 5. उत्तरपुस्तिका और ओएमआर शीट पर किसी प्रकार व्हाइटनर, इरेजर, नाखून, या ब्लेड का प्रयोग नहीं करें. 6. सभी परीक्षा केंद्र में सीसीटीवी से हो रही है निगरानी. 7. स्वच्छ, कदाचारमुक्त व शांतिपूर्ण परीक्षा संचालन में सहयोग करें. 8. परीक्षा केंद्र में जबर्दस्ती प्रवेश करने पर होगी कार्रवाई मैट्रिक परीक्षा कार्यक्रम —————– तिथि प्रथम पाली द्वितीय पाली ——- ————— ————— 17-02-2026 मातृभाषा मातृभाषा 18-02-2026 गणित गणित 19-02-2026 द्वितीय भा भाषा द्वितीय भा भाषा 20-02-2026 सा विज्ञान सा विज्ञान 21-02-2026 विज्ञान विज्ञान 23-02-2026 अंग्रेजी अंग्रेजी 24-02-2026 ऐच्छिक विषय ऐच्छिक विषय 25-02-2026 व्यव ऐच्छिक विषय आंकड़ों में परीक्षा की स्थिति —————- कुल परीक्षा केन्द्र- 55 परीक्षा केंद्र छात्रा- 29 परीक्षा केंद्र छात्र- 26 कुल परीक्षार्थी की संख्या- 30657 छात्र- 14855 छात्रा- 15802 वीक्षक की संख्या- 1500
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




