प्रखंड जदयू अध्यक्ष पद का चुनाव आज, किसके सिर सजेगा ताज
प्रखंड जदयू अध्यक्ष पद का चुनाव आज, किसके सिर सजेगा ताज
प्रतिनिधि, बरारी प्रखंड के जदयू प्रखंड अध्यक्ष पद चुनाव को लेकर गहमा गहमी बढ़ गयी है. तीन टर्म से पूर्वी मनोज कुशवाहा प्रखंड जदयू अध्यक्ष का ताज रहेगा या जायेगा. इस पर चर्चा तेज है. प्रखंड स्तर पर संगठनात्मक मजबूती को धार दार बनाने के लिए जदयू प्रखंड अध्यक्ष पद का चुनाव शुक्रवार को कराया जाना है. जदयू प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुशवाहा बताते है कि कार्यकर्ताओं का मान सम्मान के साथ माननीय नेता के नेतृत्व में कार्य करने का मौका मिला. काफी कुछ सिखने का मौका मिला है. पुनः मौका मिलता है तो कार्यकर्ताओं के साथ संगठन को आगे बढ़ाने में सभी का सहयोग से पूरा करेंगे. जदयू चुनाव प्रभारी अरुण कुमार चौधरी ने कहा कि चुनाव को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए