ePaper

बारसोई के उवमि ब्लादियागाछी में पेयजल संकट

Updated at : 19 Feb 2026 8:21 PM (IST)
विज्ञापन
बारसोई के उवमि ब्लादियागाछी में पेयजल संकट

बारसोई के उवमि ब्लादियागाछी में पेयजल संकट

विज्ञापन

– आरओ प्लांट भी दो महीने से खराब, आयरनयुक्त चापाकल का पानी पीने को मजबूर 478 छात्र बारसोई बारसोई प्रखंड के लगवा पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय ब्लादियागाछी में पेयजल व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है. विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों के लिए लगाए गये चार नलों में पिछले छह महीने से पानी नहीं आ रहा है. छात्र-छात्राओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. पेयजल व्यवस्था का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद ठेकेदार दोबारा विद्यालय का निरीक्षण करने नहीं आया. विद्यालय परिसर में स्थापित आरओ प्लांट भी पिछले दो महीने से खराब पड़ा है. शुद्ध पेयजल की सुविधा बाधित हो गई है. प्रधानाध्यापक नीलोफर खातून, विद्यालय शिक्षा समिति सचिव शगुफ्ता खातून व अध्यक्ष जहांगीर आलम ने बताया कि आरओ लगने के दो दिन बाद से ही पेयजल व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गयी और कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है. विद्यालय में कुल 478 बच्चे अध्ययनरत हैं. मजबूरी में चापाकल का आयरनयुक्त पानी पीना पड़ रहा है. शिक्षा पदाधिकारी मुमताज अहमद ने बताया कि पेयजल समस्या के समाधान के लिए संवेदक को सूचित कर दिया गया है. जल्द ही व्यवस्था दुरुस्त कराने का प्रयास किया जा रहा है.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन