कांस्य पदक विजेता अग्निशमन जवान को उपमुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

Updated:
विज्ञापन
कांस्य पदक विजेता अग्निशमन जवान को उपमुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

कांस्य पदक विजेता अग्निशमन जवान को उपमुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

विज्ञापन

कटिहार अग्निशमन विभाग कटिहार में कार्यरत जवान मनीष कुमार ने ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में बॉक्सिंग स्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीतकर बिहार का मान बढ़ाया है. कटिहार अग्निशमन विभाग में अपनी जिम्मेदार ड्यूटी निभाते हुए मनीष ने कठिन परिस्थितियों के बावजूद नियमित अभ्यास जारी रखा. वे कटिहार पुलिस लाइन में नियमित रूप से बॉक्सिंग की प्रैक्टिस करते रहे और ड्यूटी के साथ-साथ खेल के प्रति भी समर्पण बनाये रखते हुए यह सफलता हासिल की है. कड़ी मेहनत और खेल के प्रति अपनी लगन की करेंसी उन्होंने यह खिताब जीता है. इस जीत पर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की. उन्होंने कहा कि मनीष जैसे जवान राज्य और देश के लिए प्रेरणा हैं.

विज्ञापन
Rajkishor K

लेखक के बारे में

By Rajkishor K

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन