कारी कोसी नदी से कोलासी पुल के पास मिला शव, हड़कंप

Published by : RAJKISHOR K Updated At : 15 Feb 2026 6:52 PM

विज्ञापन

कारी कोसी नदी से कोलासी पुल के पास मिला शव, हड़कंप

विज्ञापन

कोढ़ा प्रखंड के कोलासी पुल के पास कारी कोसी नदी से अज्ञात शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया. स्थानीय ग्रामीणों ने नदी में शव तैरता देख तत्काल कोलासी पुलिस शिविर को सूचना दी. सूचना मिलते ही शिविर प्रभारी श्रवण कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की. उन्होंने इसकी जानकारी सदर डीएसपी टू रंजन कुमार सिंह को दी. मौके पर मुखिया ज्ञान चंद्र मंडल, सरपंच आजाद अली भी पहुंचे. डीएसपी रंजन कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे. घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया. उनके निर्देश पर स्थानीय ग्रामीणों की मदद से नदी से शव को बाहर निकाला गया. पहचान नहीं हो पाने के कारण शव को पोस्टमार्टम के लिए कटिहार सदर अस्पताल भेज दिया गया है. पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा. घटना के बाद आसपास के गांवों में चर्चा का माहौल बना हुआ है.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन