रमजान के तीसरे जुम्मे में उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़

Updated:
विज्ञापन

रमजान के तीसरे जुम्मे में उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़

विज्ञापन

आजमनगर मुसलमानों का पाक महीना रमजान के तीसरे जुमा के मौके पर नमाजियों की भीड़ को देखते हुए मस्जिद कमेटी के लोगों ने नमाज पढ़ने के लिए व्यापक व्यवस्था किया था. आजमनगर बाजार से निकटतम बड़ी मस्जिद, छोटी मस्जिद, दक्षिण टोला स्थित तहसीलदार मस्जिद आदि सहित बघौरा गांव के बड़ी छोटी मस्जिद, मसालटोली मस्जिद आदि सहित प्रखंड क्षेत्र के सैकड़ों मस्जिदों में रमजान का तीसरा जुम्मा शांतिपूर्ण तथा अकीदत के साथ संपन्न हो गया. प्रशासनिक स्तर पर थाना अध्यक्ष नीरज कुमार क्षेत्र भ्रमण करते देखे गये. मसाल टोली मस्जिद के इमाम अनवार आलम ने बताया कि रमजान के महीने को तीन अशरे में बांटा गया है. एक से 10 तक रहमत, 11 से 20 तक मगफीरत तथा 21 से 30 तक जहन्नम से निजात कैटेगरी में रखा गया है. रमजान के महीने में अल्लाह की इबादत में किसी भी तरह का कोई कोताही ना करें. पांच वक्त नमाज के बाद अल्लाह से मगफीरत की दुआ मांगे न जाने अगला रमजान का महीना मिल पाए अथवा नहीं हर मुसलमान नमाज के बाद अपने तथा देश की तरक्की के लिए अवश्य दुआ करें.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन