विशेष अभियान चलाकर फार्मर रजिस्ट्री कार्य करें पूरा: डीएम

Published by : RAJKISHOR K Updated At : 08 Jun 2026 7:36 PM

विज्ञापन

सोमवार को शारदीय खरीफ महाअभियान सह जिला स्तरीय खरीफ कर्मशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. उद्घाटन जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने दीप जलाकर किया.

विज्ञापन

कटिहार से रिपोर्ट,

विकास भवन के सभागार में सोमवार को शारदीय खरीफ महाअभियान सह जिला स्तरीय खरीफ कर्मशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. उद्घाटन जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने दीप जलाकर किया. इस कार्यक्रम में उपविकास आयुक्त, कटिहार अपर समाहर्ता राजस्व एवं अन्य पदाधिकारियों को जिला कृषि पदाधिकारी मिथिलेश कुमार ने पुष्पगुच्छ, पौधे देकर सम्मानित किया. उन्होंने खरीफ 2026 में चलाये जा रहे विभागीय योजना से सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारी, कृषि समन्वयक, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक, सहायक तकनीकी प्रबंधक एवं सभी किसान सलाहकारों को अवगत कराया.

किसानों के बीच किया जाता मृदा स्वास्थ्य कार्ड का वितरण

जिलापदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि किसानों के बीच मृदा स्वास्थ्य कार्ड का वितरण किया जाता है. किसानों को तकनीकी रूप से जानकारी नहीं होने के कारण मृदा स्वास्थ्य कार्ड में अनुशंसित उर्वरक का सही सही उपयोग नहीं कर पाते हैं. सभी सम्बंधित कृषि कर्मी को मृदा स्वास्थ्य कार्ड के अनुरूप अनुशंसित उर्वरक का प्रयोग करने सम्बंधित जानकारी किसानों को देने का निर्देश दिया गया. फर्मर रजिस्ट्री कार्य के लिए प्रथम चरण में कैम्प का आयोजन किया गया था. जिसमें जिले के कर्मी द्वारा अच्छा कार्य किया गया है. शत प्रतिशत कार्य करने के लिए तीन दिन 9, 10 और 11 जून को विशेष अभियान चलाया जायेगा.

बारसोई व अमदाबाद में अपेक्षित प्रगति नहीं हुई

इसमें राजस्व विभाग द्वारा किये गये परिमार्जन, दाखिल खारिज सम्बंधित सूची मोबाइल नम्बर के साथ उपलब्ध कराया जायेगा. इस तीन दिनों के विशेष अभियान में शत प्रतिशत फार्मर रजिस्ट्री कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया गया. विशेषकर बारसोई एवं अमदाबाद में अपेक्षित प्रगति नहीं हो पायी है. उन्होंने निर्देश दिया कि जिन कर्मी द्वारा नियत समय छह बजे प्रात: अपने कार्यस्थल पर उपस्थित नहीं होते हैं. उनके द्वारा कार्य में शिथिलता बरती जाती है तो इन्हें चयनमुक्त, निलम्बन की कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने जिला कृषि पदाधिकारी को वैसे कर्मियों के विरूद्ध उनके कार्य का मूल्यांकन कर चयनमुक्त, निलम्बन की कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया.

उर्वरक का संतुलित उपयोग करने के लिए किसानों को करें प्रोत्साहित

जिला कृषि पदाधिकारी मिथिलेश कुमार ने एक ही तरह के उर्वरक का अंधाधुन उपयोग करने के सम्बंध में चिंता व्यक्त करते हुए बताया कि सभी कर्मी उर्वरक का संतुलित उपयोग करने के लिए किसानों को प्रोत्साहित करें. साथ ही एक जून से 30 जून तक आयोजित खेत बचाओ अभियान कार्यक्रम को सफल बनाने के साथ-साथ फसल विविधिकरण योजना के प्रोत्साहन के लिए त्रि फसली प्रणाली खरीफ-रबी, गरमा अंतर्गत धान सरसों मूंग की योजना का क्रियान्वयन के लिए सभी कृषि कर्मी को सूचित करने पर बल दिया. विशेषकर फॉर्मर रजिस्ट्री आज की तिथि में किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण पहचान है. इसी के अंतर्गत किसानों को सारी सुविधा मुहैया करायी जायेगी. कृषि विभाग द्वारा 12 मई से 30 जून तक कैम्प का आयोजन किया गया है. प्रगति संतोषजनक है लेकिन शत प्रतिशत उपलब्धि प्राप्त नहीं कर पाये हैं. प्रयत्नशील होकर कठिन परिश्रम करने की आवश्यकता है.

प्रथम व द्वितीय चरण में बेहतर करने वाले हुए पुरस्कृत

जिला कृषि पदाधिकारी मिथिलेश कुमार ने बताया कि प्रथम एवं द्वितीय चरण में फार्मर रजिस्ट्री कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवाले कृषि विभाग के छह प्रखंडों में डंडखोरा, कोढ़ा, फलका, कदवा, मनिहारी एवं प्राणपुर के बीएओ, बीस कृषि समन्वयक, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक, सहायक तकनीकी प्रबंधक एवं किसान सलाहकार को एवं प्रशासनिक राजस्व विभाग के पदाधिकारी द्वारा अपेक्षित सहयोग करने के लिए कोढ़ा, डंडखोरा एवं आजमनगर के प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं बारह राजस्व कर्मचारी, विशेष सवे अमीन को जिलाधिकारी द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन