आवास अधूरा है तो जल्दी करें काम, सितंबर के बाद अटक सकती है सरकारी मदद

Updated:
विज्ञापन

नगर आयुक्त लोगों से बात करते हुए | Prabhat Khabar Network

कटिहार नगर निगम ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अधूरे निर्माणों को पूरा कराने के लिए 15 दिवसीय विशेष अभियान शुरू किया है. नगर आयुक्त ने स्पष्ट किया कि सितंबर 2026 तक आवास पूरे न होने पर सरकारी सहायता राशि मिलने में कठिनाई हो सकती है.

विज्ञापन

कटिहार : प्रधानमंत्री आवास योजना के अधूरे आवासों को शीघ्र पूरा कराने के लिए कटिहार नगर निगम ने शनिवार से 15 दिवसीय विशेष आवास पूर्ण महाअभियान शुरू किया. अभियान के तहत नगर निगम क्षेत्र के 1 से 45 वार्डों में लाभार्थियों के साथ वार्डवार बैठक कर आवास निर्माण की स्थिति की समीक्षा की जायेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

अभियान के पहले दिन वार्ड संख्या 40 और 42 में लाभार्थियों के साथ बैठक हुई. इसमें वार्ड 40 के पार्षद भोला सहनी और वार्ड 42 के पार्षद प्रतिनिधि मो. यासीन मुखिया मौजूद रहे. नगर आयुक्त संतोष कुमार ने लाभार्थियों से एक-एक कर बातचीत कर आवास निर्माण में आ रही परेशानियों की जानकारी ली.

नगर आयुक्त ने बताया कि जिन लाभार्थियों ने प्रथम या द्वितीय किस्त की राशि प्राप्त कर ली है, लेकिन अभी तक निर्माण शुरू नहीं किया है या आवास को अधूरा छोड़ दिया है, उन्हें जल्द निर्माण पूरा करना होगा. विभाग की ओर से एचएफए 1.0 के आवासों को सितंबर 2026 तक पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया है.

उन्होंने लाभार्थियों से सितंबर के प्रथम सप्ताह तक आवास निर्माण पूरा करने की अपील की, ताकि शेष सहायता राशि समय पर मिल सके. उन्होंने स्पष्ट किया कि सितंबर के बाद आवास पूरा करने वाले लाभार्थियों को सरकारी सहायता राशि मिलने में परेशानी हो सकती है.

नगर निगम ने 15 दिनों के भीतर अधिक से अधिक अधूरे आवासों को पूरा कराने का लक्ष्य रखा है. अभियान के दौरान वार्डवार बैठक कर लाभार्थियों की समस्याओं का समाधान करने के साथ निर्माण कार्य को लेकर आवश्यक मार्गदर्शन भी दिया जायेगा.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन