खेत जाने से रोका, रॉड से सिर पर किया वार : जान से मारने की धमकी का आरोप

Updated:
विज्ञापन

घटना को लेकर गांव में माहौल गरम | Prabhat Khabar Network

मनसाही के मटियारी गांव में जमीन विवाद को लेकर मारपीट और जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है।

विज्ञापन

मनसाही (कटिहार) : खेत जाने से रोकने, गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए एक व्यक्ति ने मनसाही थाना में आवेदन देकर कार्रवाई और सुरक्षा की गुहार लगायी है. मामला कुरेठा पंचायत के मटियारी गांव का है.

आपके शहर में

विज्ञापन

पीड़ित दिगंबर गोस्वामी ने आवेदन में बताया है कि वह अपने खेत की ओर जा रहे थे. इसी दौरान विष्णु कुमार गोस्वामी, अजीत गोस्वामी और माला देवी ने उन्हें रास्ते में रोककर विवाद शुरू कर दिया. आरोप है कि इसी दौरान पीछे से रॉड से उनके सिर पर वार कर दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये.

पीड़ित के अनुसार, विरोध करने पर आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी. उनके बेटे के साथ भी गाली-गलौज और धमकी भरा व्यवहार करने का आरोप लगाया गया है.

दिगंबर गोस्वामी ने बताया कि जमीन संबंधी विवाद को लेकर आरोपी लगातार उन्हें परेशान कर रहे हैं. इससे उनका परिवार दहशत में है. उन्होंने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है.

इधर, मनसाही थाना पुलिस ने आवेदन के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन