बारसोई अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी कार्यालय में अनुपस्थित रहने की शिकायत

Published by :RAJKISHOR K
Published at :24 Apr 2025 7:34 PM (IST)
विज्ञापन
बारसोई अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी कार्यालय में अनुपस्थित रहने की शिकायत

बारसोई अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी कार्यालय में अनुपस्थित रहने की शिकायत

विज्ञापन

बारसोई अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी बारसोई के कार्यालय में गुरुवार को अनुपस्थित रहने की शिकायत जदयू के रोशन अग्रवाल ने की है. कहा कि पदाधिकारी के गायब रहने से लोगों को परेशानी हो रही है. लोग अपने नियत समय पर कार्यालय पहुंचते हैं पर पदाधिकारी नहीं रहने के कारण बैरंग लौट जा रहे हैं. मामले का निपटारा नहीं हो पा रहा है. कहा कि इस मामले को लेकर जिला पदाधिकारी कटिहार को अवगत करायेंगे. नियमित रूप से कार्यालय में मामले की सुनवाई हो जिसके लिए मांग करेंगे तथा जिम्मेदार पदाधिकारी पर कार्रवाई की मांग भी उन्होंने की है. अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि बलरामपुर में महिला संवाद के कारण कार्यालय नहीं पहुंच पाए. कहा कि नियमित रूप से कार्यालय में सुनवाई हो रही है. लोगों की समस्या का समाधान किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन