मुख्यमंत्री ने 3.4 लाख पेंशनधारियों के खाते में भेजे 33.90 करोड़ रुपये

Updated at : 10 Aug 2025 6:32 PM (IST)
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने 3.4 लाख पेंशनधारियों के खाते में भेजे 33.90 करोड़ रुपये

मुख्यमंत्री ने 3.4 लाख पेंशनधारियों के खाते में भेजे 33.90 करोड़ रुपये

विज्ञापन

– समाहरणालय सहित 3321 स्थानों पर हुए कार्यक्रम कटिहार सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना अंतर्गत दूसरी बार नयी दर से पेंशन की राशि के अंतरण से संबंधित जिला मुख्यालय, प्रखंड मुख्यालय, ग्राम पंचायत मुख्यालय व राजस्व ग्राम स्तर पर कार्यक्रम हुए. सभी छह तरह की सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लाभुकों की भागीदारी सुनिश्चित की गयी. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना से बढ़ी हुई पेंशन की राशि का डीबीटी के माध्यम से अंतरण किया. सीएम के संदेश का लाइव प्रसारण समाहरणालय स्थित सभागार सहित जिले के सभी कार्यक्रम स्थलों पर वेब कॉस्टिंग के माध्यम से किया गया. मुख्यमंत्री संवाद कक्ष पटना से जिला के सभी प्रखंड व पंचायत एवं वार्ड स्तर पर लाइव व संवाद पत्र से संबोधित किया. समाहरणालय के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बढ़े हुए राशि के उत्साह में करीब 100 से अधिक पेंशनधारी शामिल हुए. जबकि जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा, महापौर उषा देवी अग्रवाल, डीडीसी अमित कुमार, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग जे सहायक निदेशक अमरेश कुमार, प्रभारी जिला प्रोग्राम पदाधिकारी नीलम कुमारी, जिला पंचायतीराज पदाधिकारी योगेंद्र कुमार, जिला दिव्यांग सशक्तिकरण कोषांग के सहायक निदेशक यशस्वी, जन शिकायत कोषांग के प्रभारी पदाधिकारी अभिषेक किशोर आदि मंचासीन थे. कार्यक्रम में शामिल हुए पेंशनधारियों ने अपने- अपने बढ़े हुए पेंशन की राशि पर प्रतिक्रिया व्यक्त भी की. जिला अंतर्गत कुल 304782 पेंशनधारियों की 33,90,67,500 रुपये अंतरित की गयी है. जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग के सहायक निदेशक ने बताया कि वीडियो लाइव कार्यक्रम में करीब तीन लाख से अधिक पेंशनधारी शामिल हुए थे. प्रति कार्यक्रम स्थल पर पेंशनधारियों की निर्धारित संख्या 100 से अधिक रही है. सभी 3321 कार्यक्रम स्थल पर नोडल पदाधिकारी प्रतिनियुक्त थे. जिनके द्वारा मुख्यमंत्री संवाद पत्र को पढ़कर सुनाया गया. 1100 पेंशन पाकर गदगद हुए पेंशनधारी दिव्यांग पेंशनधारी खांकर पासवान ने बताया कि बढ़े हुए राशि से काफी खुशी है और इस राशि से घर के जरूरत कि सामान खरीद सकेंगे. शहर के चौधरी मुहल्ला की माला देवी पेंशन की राशि 1100 रुपये होने से उत्साहित है. उनका कहना है कि अब दवा के अलावा दूध व फल भी कभी कभार खरीद सकते है. जबकि डोमन साह ने मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के बढने पर सरकार का आभार व्यक्त किया. नगर निगम क्षेत्र के पेंशनधारी लील देवी ने कहा कि इस पेंशन की राशि से आवश्यक खर्चों में काफी मदद मिलेगी. राशि के बढ़ने से उनका मन गदगद हो गया. इस तरह से उपस्थित लाभुकों में से बढ़ी हुई राशि के इन लोगों में काफी आशा जगी है. आत्म सम्मान पेंशन राशि से बढ़ा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन