12 बजे तक नहीं बनी बच्चों की उपस्थिति, एमडीएम भी नहीं पका

Updated:
विज्ञापन
12 बजे तक नहीं बनी बच्चों की उपस्थिति, एमडीएम भी नहीं पका

12 बजे तक नहीं बनी बच्चों की उपस्थिति, एमडीएम भी नहीं पका

विज्ञापन

– तारापुर प्राथमिक विद्यालय में निरीक्षण के दौरान मिली अनियमितता, शिक्षा पदाधिकारी ने जांच की कही बात बारसोई प्रखंड के आबादपुर थाना क्षेत्र के शिवानंदपुर पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय तारापुर में शुक्रवार को एमडीएम एवं बच्चों की उपस्थिति को लेकर अनियमितता का मामला सामने आया. क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखिया कमरूजमा जब 12 बजे विद्यालय पहुंची तो पाया कि उस समय तक बच्चों की उपस्थिति दर्ज नहीं की गयी थी. मध्याह्न भोजन भी तैयार नहीं हुआ था. विद्यालय की इस स्थिति को देखकर मुखिया ने नाराजगी जतायी और उपस्थित प्रधानाध्यापक को निर्देश दिया कि बच्चों की उपस्थिति समय पर दर्ज की जाये तथा एमडीएम नियमानुसार और गुणवत्तापूर्ण तरीके से बच्चों को उपलब्ध कराया जाये. दोपहर 12 बजे तक उपस्थिति नहीं बनना और एमडीएम का भोजन तैयार नहीं होना सीधे तौर पर एमडीएम व्यवस्था में गड़बड़ी की ओर संकेत करता है. शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों से शिकायत करने तथा जांच की मांग करने की बात कही. प्रधानाध्यापिका मंजू कुमारी ने बताया कि विद्यालय के समीप कीर्तन होने के कारण बच्चों की उपस्थिति बनाने में विलंब हुआ है. विद्यालय में 60 बच्चे उपस्थित हैं तथा एमडीएम तैयार करने में भी कुछ देर हुई है. बीईओ मुमताज अहमद ने कहा, उपस्थिति सुबह 10 बजे तक दर्ज कर लेनी चाहिए और दोपहर 12 बजे तक एमडीएम तैयार हो जाना चाहिए. 12 बजे तक उपस्थिति दर्ज नहीं होना नियम के विरुद्ध है. विद्यालय के प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण लिया जायेगा और आवश्यक कार्रवाई की जायेगी. एमडीएम प्रभारी को विद्यालयों का नियमित निरीक्षण करने का निर्देश दिया गया है.

विज्ञापन
Rajkishor K

लेखक के बारे में

By Rajkishor K

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन