मुख्यमंत्री नीतीश को भाजपा ने जबरन इस्तीफा देने के लिए मजबूर किया, फातमी
Published by : RAJKISHOR K Updated At : 08 Mar 2026 7:12 PM
मुख्यमंत्री नीतीश को भाजपा ने जबरन इस्तीफा देने के लिए मजबूर किया, फातमी
कटिहार शहर के मिरचाईबाड़ी स्थित सामुदायिक भवन में रविवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री सह राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अली अशरफ फातमी के कटिहार आगमन पर अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया. राजद नेताओं, कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का जोरदार फूलमाला पहनाकर अभिनंदन किया. राष्ट्रीय अध्यक्ष अली अशरफ फातमी ने संगठन की मजबूती पर विशेष जोर देते हुए कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी को मजबूत बनाने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही किसी भी राजनीतिक दल की असली ताकत होते हैं. इसलिए संगठन को जमीनी स्तर तक सशक्त बनाना जरूरी है. उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुशी-खुशी अपने पद से इस्तीफा नहीं दिया है. बल्कि भाजपा ने उन्हें जबरन इस्तीफा देने के लिए मजबूर किया और उन्हें बिहार की सत्ता से हटा दिया. राजद जिला अध्यक्ष इशरत प्रवीण, युवा प्रदेश महासचिव सह मनिहारी मुख्य पार्षद राजेश यादव, उर्फ लाखो यादव, राजेश यादव, जाहिद, पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय यादव, शगीर, तारकेश्वर ठाकुर आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










