उत्क्रमित उच्च मध्य विद्यालय काढ़ागोला में अव्यवस्था

Updated:
विज्ञापन

उत्क्रमित उच्च मध्य विद्यालय काढ़ागोला में अव्यवस्था

विज्ञापन

बरारी प्रखंड के दक्षिणी भंडारतल पंचायत के उत्क्रमित उच्च मध्य विद्यालय काढ़ागोला में दो दिनों से चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा. वार्ड सदस्य सह विद्यालय शिक्षा समिति के पदेन अध्यक्ष सुनील कुमार ने कहा, विद्यालय में अव्यवस्था का माहौल है. प्रधानाध्यापक का विद्यालय पर नियंत्रण नहीं है. विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं पर भी नियंत्रण नहीं है. ग्रामीण बताते हैं विद्यालय में अनाधिकृत रूप में प्रवेश कर कुछ लोग विद्यालय में अव्यवस्था पैदा कर रहे हैं. विद्यालय के हेड चुप रहते हैं. शिक्षक आपस में लड़ जाते है लेकिन कोई कुछ नहीं बोलता है. बच्चों एवं अभिभावकों की चिंता बढ़ गई है. अध्यक्ष बताते हैं विद्यालय में 800 विद्यार्थी पर 25 शिक्षक शिक्षिका हैं लेकिन विद्यालय अव्यवस्था का शिकार बनता जा रहा है. विभाग भी निष्क्रिय है. अध्यक्ष ने बताया कि विद्यालय में विवाद पर बरारी पुलिस के 112 पर डायल कर विद्यालय बुलाया गया. पुलिस पहुंचते अनाधिकृत लोग फरार हो गये. पुलिस एक बाइक उठाकर थाने ले गयी. प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जायेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन