केन्द्रीय दल ने पैक्स पीडीएस दुकान का किया निरीक्षण

केन्द्रीय दल ने पैक्स पीडीएस दुकान का किया निरीक्षण
कुरसेला भारत सरकार के खाद्य मंत्रालय के केन्द्रीय दल ने सोमवार को प्रखंड क्षेत्र के उत्तरी मुरादपुर पंचायत के बल्थी महेशपुर में पैक्स व पीडीएस दुकान का औचक निरीक्षण किया. केन्द्रीय दल के अधिकारियों ने बल्थी महेशपुर के अलावा नगर पंचायत के कुरसेला बस्ती में पीडीएस दुकान पर पहुंच कर वितरण व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया. जानकारी अनुसार केन्द्रीय दल ने बल्थी महेशपुर के पैक्स गोदाम पर पहुंचकर वर्ष 25/26 के धान अधिप्राप्ती की जांच कर पैक्स अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार सिंह से जानकारी लिया. उन्होंने गोदाम का निरीक्षण किया. पैक्स जांच उपरांत गांव के शशि कुमार सिंह का पीडीएस दुकान का पंजी सहित भंडारण आदि की जांच किया. निरीक्षण क्रम में पीडीएस के उपभोक्ताओं से पूछताछ कर जानकारी लिया गया. बल्थी महेशपुर के बाद जांच दल ने कुरसेला बस्ती में पीडीएस का जांच किया. जांच दल के केन्द्रीय अधिकारियों के साथ डीसीओ विजेन्द्र कुमार, एमओ कुमार किंचित आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










