सड़क दुघर्टना में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 07 May 2024 8:43 PM

विज्ञापन

road accident

विज्ञापन

प्रतिनिधि, कोढ़ा

कोढ़ा थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पथ पर पवई चौक के निकट अज्ञात बस की चपेट में आने से बाइक सवार 26 वर्षीय युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जिसे ग्रामीणों के सहयोग से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोढ़ा लाया गया. उपलब्ध जानकारी के मुताबिक गोंडवारा ग्राम निवासी मोब्बसीर उम्र 26 अपने दोस्तों के साथ सब्जी लेने पवई चौक जा रहे थे. जहां राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पवई चौक के समीप अज्ञात बस की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. दुर्घटना के बाद जख्मी परिजनों एवं ग्रामीण के द्वारा प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोढ़ा ले जाया गया. जहां जख्मी का इलाज चल रहा है.

————————————

कोढ़ा गैंग के सदस्य को चोरी के बाइक के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

प्रतिनिधि, कोढ़ा

कोढ़ा थाना क्षेत्र के शिव मंदिर जुराबगंज के निकट वाहन चेकिंग अभियान के दौरान कोढ़ा पुलिस ने चोरी के एक बाइक के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार व्यक्ति पर पूर्व में भी कई आपराधिक इतिहास दर्ज है. मामले में कोढ़ा थाना अध्यक्ष मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में कटिहार भेज दिया है. थाना अध्यक्ष नंदकिशोर सहनी ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पथ पर शिव मंदिर जुराबगंज के निकट वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया था और वाहन चेकिंग अभियान के दौरान संदेह के आधार पर एक बाइक को रोका गया और कागजात की मांग की गयी. बाइक चालक के द्वारा बाइक का कोई भी कागजात उपलब्ध नहीं कराया गया तथा उन्होंने पुलिसिया पूछताछ के दौरान बाइक चोरी होने की बात कबूल की. थाना अध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति से नाम पता पूछने पर भी अपना नाम झिम्मी यादव ग्राम नया टोला जुराबगंज थाना कोढ़ा निवासी बताया तथा यह कोढ़ा गैंग के सक्रिय सदस्य भी है. साथ ही इसके विरुद्ध पूर्व में भी कई आपराधिक इतिहास दर्ज है. थाना अध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित के विरुद्ध मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन