राष्ट्रवाद के जीते जागते राष्ट्रपुरूष थे अटल बिहारी वाजपेयी

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 25 Dec 2024 7:09 PM

विज्ञापन

राष्ट्रवाद के जीते जागते राष्ट्रपुरूष थे अटल बिहारी वाजपेयी

विज्ञापन

– जिले में सुशासन दिवस के रूप में मनी शताब्दी जयंती कटिहार भाजपा जिला कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का शताब्दी जयंती समारोह का आयोजन किया गया. जिलाध्यक्ष मनोज राय की अध्यक्षता में उनके के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया. मुख्य अतिथि के रूप में विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल शामिल हुए. पूर्व पीएम के शताब्दी जंयती समारोह के अवसर पर पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, पूर्व सांसद निखिल कुमार चौधरी, महापौर उषा देवी अग्रवाल उपस्थित थे. मुख्य अतिथि विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर हम उनकी अद्वितीय विरासत, उनकी राजनीतिक प्रतिभा और उनके देश के प्रति योगदान को याद करने के लिए जमा हुए हैं. पूर्व उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद ने कहा कि वाजपेयी ने अपने जीवनकाल में कई महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभायी. उनके वाणी में एक अद्वितीय ओज था. जिसने लोगों को प्रेरित किया. देश के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी. भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम को सभी वक्ताओं ने संबोधित किया एवं अटल की जीवनी पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया. मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रभूषण ठाकुर, लक्खी महतो, जिला महामंत्री विरेन्द्र यादव, सौरभ कुमार मालाकार, जिला संगठन पर्व सहयोगी गोविंद अधिकारी, जिला उपाध्यक्ष राजकुमार राय, प्रेम प्रकाश चौधरी, शोभा जयसवाल, जिला मंत्री धर्मनाथ तिवारी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष गौरव पासवान, महिला मोर्चा अध्यक्ष रीना झा, किसान मोर्चा अध्यक्ष संजय झा, मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा, अरविंद वर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे. 100 वीं जयंती पर शिद्दत से याद किये गये पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी फोटो 21 कैप्शन- जयंती पर पूर्व प्रधानमंत्री को याद करते भाजपाई प्रतिनिधि, डंडखोरा प्रखंड अंतर्गत भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी पुण्यतिथि मनायी. इसी क्रम में महेशपुर पंचायत अंतर्गत मोहनी टिकैली भाजपा पंचायतीराज प्रकोष्ठ जिला संयोजक सह पूर्व प्रमुख सूरज कुमार साह के नेतृत्व में उनके आवास पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती कार्यक्रम आयोजित की गयी. पूर्व प्रधानमंत्री के तेल चित्र पुष्पांजलि किया गया. अवसर पर रिंकी देवी, भाजपा कार्यकर्ता अमन कुमार साह, तनु प्रिया, कैलाश शर्मा, मुकेश साह, बूथ अध्यक्ष ओम प्रकाश साह, आशा देवी, श्यामा देवी, दिशा प्रिया सहित कई ग्रामीण मौजूद थे. पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी का जन्मदिवस धूम धाम से मनाया प्रतिनिधि, फलका भारत रत्न से सम्मानित व राजनीतिक के योद्धा कहे जाने वाले पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म दिवस फलका प्रखंड क्षेत्र के विनिन्न स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने समारोह पूर्वक मनाया. प्रखंड क्षेत्र के गोविंदपुर पकड़िया दुर्गा स्थान के निकट शहरी क्षेत्र के मंडल अध्यक्ष परमानंद शर्मा के नेतृत्व में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिवस मनाया गया. ग्रामीण क्षेत्र के भाजपा मंडल अध्यक्ष अनुज मंडल एवं पोठिया में भाजपा युवा मोर्चा के महामंत्री संजीव कुमार भोलू के नेतृत्व में पूर्व प्रधानमंत्री श्री वाजपेयी जी के तेल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. मौके पर पूर्व प्रखंड प्रमुख सतीश मंडल, भाजपा नेता मनोज मंडल, पिंटू यादव, पोठिया में विक्रम कुमार, अभिषेक कुमार, अनुपम केसरी, बुधो कुमार, सौरभ केसरी आदि मौजूद थे. ————————————————————————————–

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन