प्रभात पड़ताल: धान खरीद में लक्ष्य प्राप्त करना प्रशासन के लिए बना चुनौती

प्रभात पड़ताल: धान खरीद में लक्ष्य प्राप्त करना प्रशासन के लिए बना चुनौती
– अबतक 57913 मैट्रिक टन धान की हुई खरीद कटिहार जिले में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान खरीद का मामला अब चुनौती पूर्ण हो गया है. एमएसपी पर धान खरीद 28 फरवरी तक ही की जानी है. पर अभी भी कटिहार जिला टारगेट से काफी पीछे है. धान खरीद के साथ-साथ सीएमआर की स्थिति भी ठीक नहीं है. जानकारी के मुताबिक चिन्हित पैक्स व व्यापार मंडल की ओर से रविवार तक जिले में लक्ष्य 92200 मेट्रिक टन के विरुद्ध 7555 किसानों से 57913 एमटी धान की खरीद की गयी है. जबकि अबतक कुल 15681 किसानों ने अपना धान बेचने के लिए विभागीय पोर्टल पर पंजीकरण कराया है. जिले के करीब 171 पैक्स व व्यापार मंडल को धान खरीद के लिए विभागीय स्तर पर प्राधिकृत किया गया है. उल्लेखनीय है कि खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के आधार पर एक नवंबर से किसानों से धान समर्थन मूल्य खरीद की जा रही है तथा 28 फरवरी तक एमएसपी पर धान खरीद की तिथि निर्धारित की गयी है. विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार इस बार समर्थन मूल्य साधारण धान 2369 रुपया प्रति क्विंटल की दर से क्रय किया जायेगा. जबकि ग्रेड ए किस्म की धान 2389 रुपया प्रति क्विंटल की दर से क्रय करने की बात कही गयी है. एक सप्ताह में धान खरीद का लक्ष्य पूरा करना मुश्किल जिला सहकारिता कार्यालय की माने तो जिले के 171 पैक्स व एक व्यापार मंडल को धान खरीद के लिए प्राधिकृत किया गया है. सहकारिता विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध रिपोर्ट के अनुसार बुधवार तक 7555 किसान से करीब 57913 एमटी धान की खरीद की गयी है. अब तक धान बेचने के लिए 15681 किसानों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है. उल्लेखनीय है कि खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के आधार पर एक नवंबर से किसानों से धान समर्थन मूल्य पर क्रय की जा रही है. विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार इस बार समर्थन मूल्य साधारण धान 2369 रुपया प्रति क्विंटल की दर से क्रय किया जायेगा. जबकि ग्रेड ए किस्म की धान 2389 रुपया प्रति क्विंटल की दर से क्रय करने की बात कही गयी है. साथ ही विभाग की ओर से 92200 मैट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य कटिहार जिला को दिया गया है. धान खरीद के 171 पैक्स व व्यापार मंडल चयनित खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के आलोक में एक नवंबर से धान खरीद करने के लिए दिशानिर्देश दिया गया है. धान खरीद 28 फरवरी 2026 तक होनी है. जिला प्रशासन की ओर से धान खरीद को लेकर लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है. जिला सहकारिता कार्यालय की माने तो धान अधिप्राप्ति के लिए 171 पैक्स व व्यापार मंडल का चयन किया गया है. जानकारी के मुताबिक अमदाबाद में आठ पैक्स, आजमनगर में 16 पैक्स व एक व्यापार मंडल, बलरामपुर में 12 पैक्स, बरारी में 12 पैक्स व एक व्यापार मंडल, बारसोई में 21 पैक्स व एक व्यापार मंडल, डंडखोरा में तीन पैक्स, फलका में सात पैक्स व एक व्यापार मंडल, हसनगंज में पांच, कदवा में 24 पैक्स व एक व्यापार मंडल, कटिहार में आठ पैक्स व एक व्यापार मंडल, कोढ़ा में 17 पैक्स व एक व्यापार मंडल, कुरसेला में एक, मनिहारी में सात पैक्स, मनसाही में छह, प्राणपुर में 12 पैक्स व एक व्यापार मंडल एवं समेली में चार पैक्स का चयन धान खरीद के लिए किया गया है. 15681 किसानों ने कराया है रजिस्ट्रेशन सहकारिता विभाग की वेबसाइट पर भरोसा करें तो धान बेचने के लिए रविवार तक कटिहार जिले के 15681 किसानों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है. जिले के 16 प्रखंड के किसानों ने धान अधिप्राप्ति के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है. अमदाबाद प्रखंड में कुल 512 किसानों ने धान खरीद के लिए पंजीयन कराया है. जबकि आजमनगर में 1896 किसानों ने धान बेचने के लिए अपना पंजीयन कराया है. इसी तरह बलरामपुर में 1198, बरारी में 984, बारसोई में 1358, डंडखोरा में 379, फलका में 1586, हसनगंज में 372, कदवा में 2740, कटिहार में 572, कोढ़ा में 1410, कुरसेला में 80, मनिहारी में 841, मनसाही में 414, प्राणपुर में 1019 एवं समेली में 320 किसानों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है. जिला सहकारिता कार्यालय के अनुसार किसान धान बेचने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन विभागीय वेबसाइट पर करा सकते है. प्रखंड पंजीकृत किसान अबतक धान खरीद ——- ———— ————— अमदाबाद 512 668.87 आजमनगर 1896 5559.02 बलरामपुर 1198 3790.65 बरारी 984 5000.68 बारसोई 1358 6477.62 डंडखोरा 379 2016.10 फलका 1586 5111.25 हसनगंज 372 1491.87 कदवा 2740 9408.19 कटिहार 572 2786.85 कोढ़ा 1410 7009.35 कुरसेला 80 86.55 मनिहारी 841 3225.72 मनसाही 414 1063.22 प्राणपुर 1019 3413.25 समेली 320 804.47 ————– ————— कुल 15681 57913.71 एमटी आंकड़ो में धान खरीद की स्थिति ————————————– धान की खेती- करीब 70 हजार हेक्टेयर धान उत्पादन का अनुमान- 02 लाख मैट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य-, 92200 एमटी किसानों का निबंधन (बुधवार सुबह तक)- 14985 रैयत किसान- 7691 गैर रैयत किसान- 7294 साधारण धान का एमएसपी- 2369.00 ग्रेड ए धान का एमएसपी- 2389.00
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




