मेला देखने गयी विधवा के साथ युवक ने किया दुष्कर्म

Updated:
विज्ञापन

पीड़िता ने थाना में आवेदन देकर लगायी इंसाफ की गुहार

विज्ञापन

कोढ़ा. रौतारा थाना क्षेत्र की एक विधवा महिला ने मुहर्रम का मेला देखने जाने के क्रम में गांव के ही एक युवक ने जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है. पीड़िता ने युवक पर आरोप लगाते हुए रौतारा थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. पीड़िता ने आवेदन में कहा है कि मैं विधवा महिला हूं. 16 जुलाई को नौ बजे रात्रि मुहर्रम का मेला देखने घर से पैदल जा रही थी. इसी बीच रास्ते में पीछे से बाइक लेकर मेरा पड़ोसी राजा आया व बाइक रोककर पूछा कि कहां जा रही हो तो मैं कहीं की मेला देखने जा रही हूं. इस पर वह कहा कि हम भी मेला देखने जा रहे हैं. चलो मेरे बाइक पर बैठ जाओ मेरा पड़ोसी होने के कारण मैं उसके बात पर विश्वास कर उसके बाइक पर बैठ गयी. पर मेला में न ले जाकर एक सुनसान जगह पर ले जाकर बाइक रोककर मुझे खींचकर सड़क के किनारे बगीचा में ले जाकर मेरे साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. इस दौरान मुझे धमकी दिया कि किसी को मत कहना नहीं तो जान मार देंगे. मुझे वही छोड़कर बाइक से भाग गया. अपने घर आकर अपनी सास व ससुर को रात्रि में ही जानकारी दी. मेरी सास व ससुर रात में ही राजा के पिता को घटना की जानकारी देने गये तो राजा का पिता शेख सहवाज, तौसीफ एवं उनके अन्य हम लोगों को गाली-गलौज करते हुए हम लोगों के घर में घुसकर मारपीट करने लगे. थानाध्यक्ष सोनू कुमार ने बताया की आवेदन प्राप्त हुआ है. मामले की गहन जांच पड़ताल की जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन