सदापुर शिव मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा को निकाली शोभायात्रा

Updated:
विज्ञापन

सदापुर शिव मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा को निकाली शोभायात्रा

विज्ञापन

बलिया बेलौन बलिया बेलौन थाना क्षेत्र के भौनगर पंचायत अंतर्गत सदापुर गांव के सार्वजनिक शिव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के लिए शुक्रवार को शोभा कलश यात्रा निकाली. विवाहित महिलाएं, कन्याओं ने श्रद्धा व भक्ति के साथ भाग ली. महिलाऐं एवं कन्याएं पारंपरिक वेशभूषा में सजधज कर हाथों में भगवा झंडा व सिर पर कलश लेकर शोभायात्रा में शामिल हुई. कलश यात्रा में शरीक महिलाएं जय श्री राम के नारों के साथ महानंदा नदी तक पहुंची. विधिपूर्वक कलश में जल भरने के बाद सभी मंदिर परिसर की ओर लौटी. पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक विधियों के साथ प्राण प्रतिष्ठा के लिए अनुष्ठान किया. शोभायात्रा में उपस्थिति स्थानीय मुखिया सत्यनारायण यादव ने कहा की शुक्रवार को शोभा यात्रा के साथ कर्म कोटी अधिवास, शनिवार को अन्न अधिवास, रविवार को रथ यात्रा, प्राण प्रतिष्ठा हवन, सोमवार को जल अभिषेक व भण्डारण का आयोजन होगा. आयोजन सामाजिक एकता, सांस्कृतिक विरासत और धार्मिक चेतना को जागृत कराते हैं. कमेटी व सभी ग्रामीणों को इस आयोजन के लिए बधाई दी. शिव रात्रि के अवसर पर इस तरह का आयोजन गांव की परंपरा का हिस्सा है. इस कार्यक्रम में समस्त ग्रामीणों का सहयोग प्राप्त है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन