Katihar news : गोगाबील झील को पर्यटन स्थल बनाने की मांग को लेकर निकाली गयी पदयात्रा
नागरिक संघर्ष समिति की ओर से गोगाबील झील को पर्यटन स्थल बनाने की मांग की गयी है
मनिहारी. नागरिक संघर्ष समिति की ओर से गोगाबील झील को पर्यटन स्थल बनाने की मांग की गयी है. गोगाबील झील को पर्यटन स्थल बनाने की मांग को लेकर मंगलवार को नागरिक संघर्ष समिति ने पदयात्रा निकाली. मनिहारी आंबेडकर चौक से गोगाबील झील तक लगभग सात किमी पदयात्रा किया गया. नागरिक संघर्ष समिति अध्यक्ष अंगद ठाकुर ने बताया कि गोगाबील झील विश्व में प्रसिद्ध है. विदेश से पक्षी आते है. पक्षी के लिए विशेष व्यवस्था नहीं है. झील का सौंदर्यीकरण हो. पर्यटन स्थल बनाया जाय. पर्यटक के लिए पक्षी देखने के लिए विशेष व्यवस्था हो. पर्यटक के ठहरने की व्यवस्था हो. इसकी मांग की गयी है. मौके पर अशोक कुमार, जयप्रकाश यादव, गणेश पंडित, हारून रसीद आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए