कटिहार पुलिस का बड़ा अभियान, शराब के 29 आरोपित गिरफ्तार, 163.380 लीटर अवैध शराब बरामद

Updated:
विज्ञापन

फोटो- पुलिस गिरफ्त में शराबी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कटिहार जिले में पुलिस ने बड़े पैमाने पर सघन छापेमारी अभियान चलाया है. इस अभियान के तहत शराब तस्करी, सेवन, हत्या, अपहरण और डकैती जैसे गंभीर अपराधों में संलिप्त कुल 80 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. अभियान में 163 लीटर से अधिक अवैध शराब भी बरामद हुई है.

विज्ञापन

Katihar Police Action: कटिहार जिले में पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार के निर्देश पर जिला पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में सघन छापेमारी अभियान चलाया. अभियान के दौरान शराब से जुड़े मामलों में 29 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया तथा उनके कब्जे से 163.380 लीटर अवैध शराब बरामद की गई. सभी गिरफ्तार आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

विज्ञापन

शराब तस्करों और शराबियों पर कार्रवाई

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपितों में अधिकांश शराब सेवन के मामलों में पकड़े गए हैं, जबकि कुछ आरोपित अवैध शराब की तस्करी और बिक्री से जुड़े पाए गए. सभी के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गयी है.

कुल 80 लोगों पर पुलिस की कार्रवाई

जिले में दर्ज विभिन्न कांडों और लंबित मामलों में भी पुलिस ने व्यापक अभियान चलाया. इस दौरान कुल 55 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया. वहीं जमानतीय वारंट के 23 और अजमानतीय वारंट के दो मामलों का निष्पादन किया गया. इस प्रकार कुल 80 लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की गई.

हत्या, अपहरण और डकैती मामलों में भी गिरफ्तारी

पुलिस अभियान के दौरान हत्या के मामले में तीन, हत्या के प्रयास के मामले में छह, अपहरण के दो, एनडीपीएस एक्ट के एक, एससी-एसटी एक्ट के तीन तथा डकैती के मामले में छह आरोपितों को गिरफ्तार किया गया. सभी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है.

अपराध नियंत्रण अभियान रहेगा जारी

Katihar Police Action: कटिहार पुलिस ने बताया कि जिले में अपराधियों, शराब तस्करों और फरार अभियुक्तों के विरुद्ध विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा. पुलिस का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए आगे भी इसी तरह की कार्रवाई की जाती रहेगी.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन