ePaper

बाबा श्री श्याम जी का 50 वां रंगारंग फागुन निशान वार्षिक उत्सव

Updated at : 28 Feb 2026 7:46 PM (IST)
विज्ञापन
बाबा श्री श्याम जी का 50 वां रंगारंग फागुन निशान वार्षिक उत्सव

बाबा श्री श्याम जी का 50 वां रंगारंग फागुन निशान वार्षिक उत्सव

विज्ञापन

– आयो फल्गुन मेलो बाबा म्हारा हेलो, चढवा दे, ओ बाबा श्याम निशान म्हारो चढवा दें कटिहार श्री श्याम मित्र मंडल कटिहार की ओर से शनिवार को बाबा श्री श्याम जी का 50 वां रंगारंग फागुन निशान वार्षिक उत्सव 24 घंटे का रंगारंग माहौल मे शोभायात्रा के साथ पूरे धूमधाम से संपन्न हुआ. प्रातः से ही बारस का भोग लगाने एवं ज्योत लेने के लिए श्रद्धालुओं ने पूरे भक्ति भाव से भाग लिया. सुबह से ही स्थानीय ऋषि भवन मे भजन कलाकारों अमित पोद्दार एवं कोलकाता से आयी भजन गायिका लक्ष्मी राणा द्वारा भजनों एवं धमाल की रंगभरी फूलों की होली खेली गयी..शोभा यात्रा दिन के दो बजे आयोजन स्थल ऋषि भवन से निकली, जो शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए श्री श्याम मंदिर, अड़गड़ा चौक मे संपन्न हुई. वहां सभी निशान को श्याम भक्तो ने श्री श्याम जी के श्रीचरणों मे अर्पण कर दिया. शोभायात्रा मे बाबा श्री श्याम का शीश आकर्षण का केन्द्र बना हुआ था. चौक चौराहे पर फूलों की बारिश से शोभायात्रा का स्वागत किया गया एवं महिलाओं ने निशान का पूजन किया. महिलाएं एवं पुरुषों द्वारा 121 निशान निकाला गया. शोभायात्रा मे बैंड, डीजे की धुन व श्री श्याम जी के रंगारंग भजनों के साथ श्याम भक्त नाचते गाते पूरे उमंग मे सराबोर रहे. आयो फल्गुन मेलो बाबा म्हारा हेलो, चढवा दे ओ बाबा श्याम निशान म्हारो चढवा दे, डोरी खीच के राखो जी यो है बाबा रो निशान, होलिया मे उड़े रे गुलाल कि आयो महीनो फाल्गुनीयो आदि रंगारंग भजनों पर श्री श्याम प्रेमी थिरक रहे थे. बाबा श्याम के जयकारे से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा. जिससे पूरे इलाके का माहौल भक्तिमय और उल्लास से भरा रहा. आतिशबाजी और अबीर का भक्तों ने खूब आनंद उठाया. सैकड़ों की संख्या मे महिलाएं एवं पुरूष इस शोभायात्रा मे नाचते गाते हुए चल रहे थे. श्री श्याम मित्र मंडल के अध्यक्ष अरुण परशुरामपुरिया, प्रकाश तमाखुवाला, सरोज शास्त्री, नीरज शर्मा, पवन जोशी, गौतम खंडेलवाल, सज्जन अग्रवाल, विजय परशुरामपुरिया, गोपी तमाखुवाला, शंकर शर्मा, राजेश सुल्तानिया, ओम केडिया, पंचानंद नायक, महेश शर्मा, रिंकू शर्मा , श्याम चंद्रवंशी, प्रवीण अग्रवाल, अमित चंद्रवंशी, राजू शर्मा, मनोज शायर, सुनील धंडानिया उर्फ सोनी, दीपक बीदासरिया, सक्षम खंडेलवाल, इशांत अग्रवाल, कृष्णा अग्रवाल, मनीष सुल्तानिया, नीतेश सुल्तानिया, कमल डोकानिया, संजीव सुरेखा, विकास खंडेलिया, श्रवण मोर, अमित शर्मा, चेतन अग्रवाल, उत्तम अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, सोनू शर्मा , सक्षम खंडेलवाल आदि श्री श्याम मित्र मंडल कटिहार के सदस्य की सक्रिय भूमिका रही.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन