ट्रेन से कटकर 50 वर्षीय अज्ञात की मौत

Updated:
विज्ञापन
ट्रेन से कटकर 50 वर्षीय अज्ञात की मौत

ट्रेन से कटकर 50 वर्षीय अज्ञात की मौत

विज्ञापन

– सहायक थाना पुलिस शव की शिनाख्त में जुटी कटिहार सहायक थाना क्षेत्र के गौशाला राम सभा में ट्रेन की टक्कर से 50 वर्षीय अज्ञात पुरुष की मौत हो गयी है. घटना की जानकारी मिलते ही सहायक थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तथा मृतक की शिनाख्त में जुट गयी है. सहायक थाना क्षेत्र के राम सभा से सहायक थाना अध्यक्ष विजय कुमार को रेलवे ट्रैक के किनारे शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई. उक्त सूचना पर सहायक थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तथा मामले की जांच में जुट गयी. जांच के दौरान यह बात सामने आई की ट्रेन की टक्कर से व्यक्ति रेलवे ट्रैक से थोड़ी दूर जा गिरा, और कुछ ही देर पश्चात घटनास्थल पर ही उसने दम तोड़ दिया. पुलिस ने मामले को लेकर सोशल मीडिया एवं स्थानीय लोगों से संपर्क किया. लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो पाई. इसके पश्चात पुलिस ने शव का मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट तैयार कर शव का पोस्टमार्टम कराया. इस संदर्भ में सहायक थाना अध्यक्ष ने बताया कि ट्रेन की टक्कर से अज्ञात की मौत हुई है. शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम करा लिया गया है. फिलहाल मृतक की पहचान को लेकर पुलिस शव को पुलिस संरक्षण में रखा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन