समकालीन अभियान के तहत पुलिस की छापेमारी में 47 गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

समकालीन अभियान के तहत पुलिस की छापेमारी में 47 गिरफ्तार

विज्ञापन

कटिहार एसपी के निर्देश पर जिले में गंभीर कांडों में गिरफ्तारी के लिए विशेष समकालीन अभियान के तहत सभी अंचल पुलिस निरीक्षक व सभी थानाध्यक्ष ने छापेमारी कर 47 आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. एसपी शिखर चौधरी के निर्देश पर समकालीन अभियान के तहत जिला पुलिस पदाधिकारी ने मंगलवार की रात सघन चेकिंग अभियान चलाया. पुलिस ने 47 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. पुलिस की ओर से चलाए गए अभियान में कुल 81 लोगों पर कार्रवाई की गयी. अजमानतीय धारा में 21 तथा जमानतीय धारा में 16 लोगों को पुलिस कस्टडी में लिया गया. जबकि लूट के कांड में एक तथा हत्या के असफल प्रयास के मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार किया. शराब तस्कर के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 205 लीटर देसी शराब बरामद किया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन