पुलिस की एक दिन की कार्रवाई में शराब के मामले में 41 गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

पुलिस की एक दिन की कार्रवाई में शराब के मामले में 41 गिरफ्तार

विज्ञापन

कटिहार होली शांति एवं सौहार्दपूर्ण तथा नशा मुक्त वातावरण में संपन्न कराने को लेकर एसपी के निर्देश पर जिला पुलिस की छापेमारी व वाहन चेकिंग अभियान लगातार जारी है. यही वजह है कि जिला पुलिस की एक दिन की कार्रवाई में 41 लोगों को गिरफ्तार किया है. बताते चले कि एसपी शिखर चौधरी के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में शराब के धंधे बाज के विरुद्ध सघन कार्रवाई जारी है. इसी अभियान के तहत सालमारी थाना पुलिस ने सात पियक्कड़, आजमनगर थाना पुलिस दो आरोपी, पोठिया थाना पलिस एक आरोपी को गिरफ्तार किया है.इसके अलावा जिले के अन्य थाना क्षेत्र में भी पुलिस की कार्रवाई में शराब के धंधे बाज को गिरफ्तार कर अग्रतर कार्रवाई के लिए उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन