तीन साल से एक ही प्रखंड में कुंडली मार बैठे 40 कृषि समान्यक होंगे इधर उधर

Updated at : 27 Jun 2025 6:33 PM (IST)
विज्ञापन
तीन साल से एक ही प्रखंड में कुंडली मार बैठे 40 कृषि समान्यक होंगे इधर उधर

तीन साल से एक ही प्रखंड में कुंडली मार बैठे 40 कृषि समान्यक होंगे इधर उधर

विज्ञापन

– जिला कृषि पदाधिकारी ने जारी किया पत्र, 30 जून तक बदले जायेंगे कृषि समन्वयक – कृषि समान्यकों से 28 जून तक मांगा वर्तमान प्रखंड को छोड़ तीन प्रखंड का विकल्प कटिहार तीन साल से एक ही प्रखंड में कुंडली मार बैठे 40 कृषि समन्वयकों को इधर से उधर किया जायेगा. इसको लेकर जिला कृषि पदाधिकारी मिथिलेश कुमार ने कृषि निदेशक बिहार पटना के जारी 24 मार्च 2021 के पत्र के आलोक में 26 जून 2025 को सभी कृषि समन्वयकों को स्थानांतरण के लिए पत्र जारी किया है. जारी पत्र में सभी कृषि समन्वयकों से तीन प्रखंडाें का विकल्प उपलब्ध कराने को निर्देश दिया गया है. जारी पत्र के बाद से तीन साल से एक ही प्रखंड में कुुंडली मार बैठे कृषि समन्वयकों के बीच हड़कम्प मच गया है. मालूम हो कि एक प्रखंड में जमे कृषि समन्वयकों द्वारा उक्त प्रखंड में पैठ, बिचौलिया प्रथा के साथ-साथ अपना घर बना बैठे बिचौलियों के सहयोग से कार्य को सम्पादन कराने में निपुण हो गये हैं. जिला कृषि पदाधिकारी द्वारा स्थानांतरण को लेकर जारी पत्र के बाद से वैसे कृषि समन्वयकों में खौफ का माहौल है. अब दूसरे प्रखंडों में स्थानांतरण के बाद नये जगहों पर जाने से डोर टू डोर सम्पर्क करने की मजबूरी बन जायेगी. कृषि समन्वयकों के स्थानांतरण को लेकर जारी पत्र में बताया गया है कि जिले में पदस्थापित कृषि समन्वयकाें का स्थानांतरण किया जाना है. दिये गये निर्देश के आलोक में जिले में पदस्थापित कृषि समन्यकों की संख्या के आधार पर जिले में 219 पंचायतों, नगर पंचायत सहित के लिए कुल 41 पंचायत समूहों का निर्माण कर इसे प्रकाशित किया गया है. जिनसे सभी अवगत हैं. यदि किन्ही कृषि समन्वयक ने इन 41 पंचायतों समूहों का अवलोकन नहीं किया है तो जिला कृषि कार्यालय, कटिहार में इसे देख सकते हैं. इन 41 समूहों में से किसी एक पंचायत समूह में पदस्थापना के लिए आपकों अधिकतम तीन विकल्प उपलब्ध कराने का अवसर दिया जाता है. लेकिन तीन विकल्प तीन अलग-अलग प्रखंडों के लिए होंगे. अधिकतम तीन प्रखंडों का विकल्प देना है. कृषि समन्वयक 28 जून 25 के अपराह्न चार बजे तक अधिकतम अपना तीन विकल्प जिला कृषि कार्यालय में उपलब्ध बंद पेटी में बंद लिफाफा के साथ जमा करना सुनिश्चित करेंगे. विकल्प ससमय नहीं देने की स्थिति में यह समझा जायेगा कि इस सम्बंध में कृषि समन्वयकों को कुछ नहीं कहना है. जिसके बाद से कृषि पदाधिकारी अपने स्तर से पदास्थापना करने के लिए स्वतंत्र होंगे. सात कृषि समन्वयकों का नहीं होगा स्थानांतरण जिला कृषि पदाधिकारी मिथिलेश कुमार ने बताया कि तीन साल से एक ही प्रखंड के एक ही जगह पर जमे कृषि समन्वयकों का स्थानांतरण किया जायेगा. उनलोगों को वर्तमान को छोड़कर नये प्रखंडों के रूप में तीन विकल्प मांगा गया है. नये सात कृषि समन्वयकों जिन्होंने हाल में योगदान दिया है. उनलोगों का स्थानांतरण नहीं किया जायेगा. मिथिलेश कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी, कटिहार

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन