23 ट्रेनों के समय में किया संशोधन, कटिहार से भी चलेगी संशोधित समय में कई ट्रेनें

Updated at : 29 Jun 2025 6:50 PM (IST)
विज्ञापन
23 ट्रेनों के समय में  किया संशोधन, कटिहार से भी चलेगी संशोधित समय में कई ट्रेनें

23 ट्रेनों के समय में किया संशोधन, कटिहार से भी चलेगी संशोधित समय में कई ट्रेनें

विज्ञापन

कटिहार रेलवे ने यात्रियों की सुविधा बढ़ाने व समयबद्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कटिहार सहित अन्य चयनित स्टेशनों पर 23 ट्रेनों के समय में संशोधन किया है. संशोधित समय सारणी चरणबद्ध रूप से लागू की जायेगी. 29 जून से दो ट्रेन, 30 जून से पांच ट्रेनें, एक जुलाई से दो ट्रेनों, तीन जुलाई से सात ट्रेनों, चार जुलाई से चार ट्रेनों और पांच जुलाई से तीन ट्रेनों के परिचालन में समय का संशोधन किया गया है. 29 जून से होगी प्रभावी ट्रेन संख्या 13173 सियालदह- सबरूम कंचनजंघा एक्सप्रेस अब होजाई, लंका, लामडिंग और न्यू हाफलांग स्टेशनों पर संशोधित समयानुसार चलेगी. ट्रेन संख्या 12515 कोयंबटूर जं.- सिलचर एक्सप्रेस अब होजाई, लामडिंग, माइबांग और न्यू हाफलांग स्टेशनों पर संशोधित समयानुसार चलेगी. 30 जून से प्रभावी ट्रेन संख्या 12424 नई दिल्ली- डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस अब गुवाहाटी और चापरमुख स्टेशनों पर संशोधित समयानुसार चलेगी. वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 12423 डिब्रूगढ़- नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस अब गुवाहाटी और रंगिया स्टेशनों पर संशोधित समयानुसार चलेगी. ट्रेन संख्या 13181 कोलकाता- सिलघाट टाउन काजीरंगा एक्सप्रेस अब न्यू कूचबिहार, न्यू अलीपुरद्वार और फकीराग्राम स्टेशनों पर संशोधित समयानुसार चलेगी. ट्रेन संख्या 13175 सियालदह- सिलचर कंचनजंघा एक्सप्रेस अब लामडिंग और न्यू हाफलांग स्टेशनों पर संशोधित समयानुसार चलेगी. ट्रेन संख्या 15625 देवघर- अगरतला एक्सप्रेस अब चापरमुख, लामडिंग और न्यू हाफलांग स्टेशनों पर संशोधित समयानुसार चलेगी. 01 जुलाई से प्रभावी ट्रेन संख्या 13182 सिलघाट टाउन- कोलकाता काजीरंगा एक्सप्रेस अब न्यू कूचबिहार स्टेशन पर संशोधित समयानुसार चलेगी. ट्रेन संख्या 12507 तिरुवनंतपुरम सेंट्रल- सिलचर एक्सप्रेस अब होजाई, लामडिंग, माइबांग और न्यू हाफलांग स्टेशनों पर संशोधित समयानुसार चलेगी. 03 जुलाई से प्रभावी ट्रेन संख्या 12345 हावड़ा- गुवाहाटी सरायघाट एक्सप्रेस अब कामाख्या और गुवाहाटी स्टेशनों पर संशोधित समयानुसार चलेगी. ट्रेन संख्या 13063 हावड़ा- बालुरघाट एक्सप्रेस अब मालदा टाउन और बालुरघाट स्टेशनों पर संशोधित समयानुसार चलेगी. ट्रेन संख्या 15464 सिलीगुड़ी जं.- बालुरघाट एक्सप्रेस अब सिलीगुड़ी और बालुरघाट स्टेशनों पर संशोधित समयानुसार चलेगी. ट्रेन संख्या 13147 सियालदह- बामनहाट एक्सप्रेस अब मालदा टाउन, न्यू जलपाईगुड़ी, जलपाईगुड़ी रोड, न्यू मयनागुड़ी, धूपगुड़ी, फालाकाटा, न्यू कूचबिहार, दिनहाटा और बामनहाट स्टेशनों पर संशोधित समयानुसार चलेगी. ट्रेन संख्या 13149 सियालदह- अलीपुरद्वार जं कंचनकन्या एक्सप्रेस अब मालदा टाउन और अलीपुरद्वार जं. स्टेशनों पर संशोधित समयानुसार चलेगी. ट्रेन संख्या 13431/13432 नवद्वीप धाम- बालुरघाट- नवद्वीप धाम एक्सप्रेस अब बालुरघाट स्टेशन पर संशोधित समयानुसार चलेगी. 04 जुलाई से होगी प्रभावी ट्रेन संख्या 12346 गुवाहाटी- हावड़ा सरायघाट एक्सप्रेस अब गुवाहाटी, कामाख्या, न्यू बंगाईगांव और मालदा टाउन स्टेशनों पर संशोधित समयानुसार चलेगी. ट्रेन संख्या 75723 न्यू बंगाईगांव- गुवाहाटी डेमू अब गुवाहाटी स्टेशन से संशोधित समयानुसार चलेगी. ट्रेन संख्या 13246 राजेंद्र नगर- न्यू जलपाईगुड़ी कैपिटल एक्सप्रेस अब कटिहार जं. लाभा, खुरियाल, आजमनगर रोड, बारसोई जं. सुधानी, टेल्टा, डालखोला, किशनगंज, अलुआबाड़ी रोड, ठाकुरगंज, बागडोगरा, सिलीगुड़ी जं. और न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशनों पर संशोधित समयानुसार चलेगी. ट्रेन संख्या 13150 अलीपुरद्वार जं.- सियालदह कंचनकन्या एक्सप्रेस अब अलीपुरद्वार जं. स्टेशन पर संशोधित समयानुसार चलेगी. 05 जुलाई से प्रभावी ट्रेन संख्या 15626 अगरतला- देवघर एक्सप्रेस अब चापरमुख स्टेशन पर संशोधित समयानुसार चलेगी. ट्रेन संख्या 13245 न्यू जलपाईगुड़ी- राजेंद्र नगर कैपिटल एक्सप्रेस अब न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन पर संशोधित समयानुसार चलेगी. ट्रेन संख्या 75707 राधिकापुर- सिलीगुड़ी जं. डेमू अब राधिकापुर और सिलीगुड़ी जं. स्टेशनों पर संशोधित समयानुसार चलेगी. लगातार बुनियादी ढांचे में सुधार के चलते, पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने ट्रेनों की गति और परिचालन दक्षता में वृद्धि की है. जिससे यात्रियों के लिए अधिक तेज़, सुरक्षित और समयनिष्ठ यात्रा सुनिश्चित हो सकी है. यही वजह है कि कुछ ट्रेनों को संशोधित समय के अनुसार चलाया जा रहा है. कपिंजल किशोर शर्मा, मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी, एनएफ रेलवे

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन