मेगा ऋृण शिविर में 15 करोड़ कृषि ऋण का किया वितरण

Published by : RAJKISHOR K Updated At : 13 Feb 2026 7:42 PM

विज्ञापन

मेगा ऋृण शिविर में 15 करोड़ कृषि ऋण का किया वितरण

विज्ञापन

बरारी प्रखंड के सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया क्षेत्रीय कार्यालय कटिहार द्वारा प्रखंड के तीन बैंक शाखाओं कालिकापुर हाट, सुखासन एवं सेमापुर शाखा में मेगा कृषि ऋण आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि ने बैंक के संस्थापक सरसोराबजी पोचखानवाला के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं द्वीप प्रज्वलित कर की. मेगा कृषि ऋण आऊटरीच कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला कार्यक्रम पदाधिकारी इंदुशेखर, जिला विकास प्रबंधक अमीत कुमार, अग्रणी जिला प्रबंधक मनीष कुमार सिंह ने कार्यक्रम में क्षेत्र की स्वयं सहायता समूहों, सेंट नारी शक्ति (लखपति दीदी), पीएमएफएमई एवं अन्य कृषि योजनाओं के अन्तर्गत कुल 25 करोड़ की ऋण स्वीकृति में 15 करोड़ की ऋण का वितरण किया गया. ऋण वितरण मेगा शिविर को संबोधित करते हुए क्षेत्रिय प्रबंधक अमृतेश परमार्थ ने बताया कि बैंक की विभिन्न कृषि, स्वरोजगार एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं कृषि सशक्तिकरण, महिला सशक्तिकरण एवं वित्तीय समावेशन देश के समग्र विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है. मुख्य अतिथि इंदुशेखर ने कहा कि सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया कटिहार क्षेत्र सहित बरारी में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है. उन्होंने स्वंय सहायता समूहों की महिलाओं से पंचसूत्री कार्यक्रम के अनुरूप कार्य करने की अपील की. जिले में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की 27 शाखाएँ ग्राहकों की सेवा में कार्यशील है. मेगा ऋण वितरण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं, किसान एवं बीमा योजनाओं के लाभार्थी एवं बैंक शाखा प्रबंधक एवं कर्मी मौजूद रहे.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन