ePaper

फरजी जाति प्रमाण पत्र पर लड़ी चुनाव,बनीं उपमुखिया

Updated at : 23 Jan 2020 7:52 AM (IST)
विज्ञापन
फरजी जाति प्रमाण पत्र पर लड़ी चुनाव,बनीं उपमुखिया

अमदाबाद : प्रखंड के दुर्गापुर पंचायत के वार्ड नंबर एक में उपचुनाव 2017 में फर्जी जाति प्रमाण के आधार पर निर्वाचित वार्ड सदस्य वर्तमान समय में उप मुखिया के पद पर कार्यरत हैं. प्रखंड के दुर्गापुर पंचायत के वार्ड नंबर एक में निर्वाचित वार्ड सदस्य छबीरानी मंडल पति अशोक चंद्र मंडल के जाति प्रमाण पत्र […]

विज्ञापन

अमदाबाद : प्रखंड के दुर्गापुर पंचायत के वार्ड नंबर एक में उपचुनाव 2017 में फर्जी जाति प्रमाण के आधार पर निर्वाचित वार्ड सदस्य वर्तमान समय में उप मुखिया के पद पर कार्यरत हैं. प्रखंड के दुर्गापुर पंचायत के वार्ड नंबर एक में निर्वाचित वार्ड सदस्य छबीरानी मंडल पति अशोक चंद्र मंडल के जाति प्रमाण पत्र अंचल कार्यालय कसबा जिला पूर्णिया से निर्गत किया गया है.

आरटीआई कार्यकर्ता दुर्गापुर पंचायत के वार्ड नंबर एक गांव गोविंदपुर निवासी राम लाल यादव का पुत्र ब्रजेश कुमार एवं भोला तांती पिता स्वर्गीय गिरीश तांती गांव गोविंदपुर प्रखंड अमदाबाद के द्वारा आरटीआई के माध्यम से मांगे गए दस्तावेज में यह खुलासा हुई है.
ब्रजेश कुमार द्वारा छबीरानी मंडल पिता बिहारी मंडल गांव बनैली पोस्ट सधुबेली थाना, प्रखंड कसबा, अनुमंडल पूर्णियां, जिला पूर्णियां के विरुद्ध दावा किया गया है कि कुमारी छबीरानी मंडल पिता बिहारी मंडल पूर्णिया जिला प्रखंड कसबा का रहने वाले नहीं है. ब्रजेश कुमार ने कहा है कि कुमारी छबीरानी मंडल पिता बिहारी मंडल का पैतृक स्थान पश्चिम बंगाल मालदा जिला के मानिकचक विधानसभा क्षेत्र के उत्तर चंडी पुर काली टोला है.
कुमारी छबीरानी मंडल के पिता बिहारी मंडल का नाम मानिकचक विधानसभा क्षेत्र के मतदाता सूची के क्रमांक 839 पर अंकित है. ब्रजेश कुमार ने 27/11/18 को उपरोक्त मामले को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी मनिहारी को लिखित आवेदन दिया था. ब्रजेश कुमार के पत्र के आलोक में अनुमंडल कार्यालय के पत्रांक 2137 दिनांक 5/12/18 के माध्यम से प्रखंड विकास पदाधिकारी अमदाबाद को पत्र के आलोक में जांच कर दोषी पाए जाने पर विधिवत कार्रवाई का निर्देश दिया गया था.
ब्रजेश कुमार ने प्रखंड विकास पदाधिकारी अमदाबाद को भी पत्र देकर पंचायत उप चुनाव 2017 में दुर्गापुर पंचायत के वार्ड नंबर एक से निर्वाचित कुमारी छबीरानी मंडल के जाति प्रमाण पत्र की जांच करने का मांग किया था.
ब्रजेश कुमार के पत्र के आलोक में प्रखंड कार्यालय अमदाबाद के पत्रांक 213 दिनांक 31 जनवरी 19 के माध्यम से कुमारी छबीरानी मंडल पिता बिहारी मंडल गांव बनौली पोस्ट सधुबेली थाना, प्रखंड कस्बा, अनुमंडल, जिला पूर्णिया से निर्गत जाति प्रमाण पत्र संख्या 3176 दिनांक 25/08/2016 का जांच कर जांच प्रतिवेदन की मांग किया था.
अंचल कार्यालय कसबा के पत्रांक 1331 दिनांक 23/10/19 के माध्यम से प्रखंड विकास पदाधिकारी अमदाबाद को छबीरानी मंडल पिता बिहारी मंडल ग्राम बनैली, पोस्ट सधुबैली, थाना-सह-प्रखंड कसबा, अनुमंडल सदर, जिला पूर्णिया का जाति प्रमाण पत्र का जांच राजस्व कर्मचारी एवं प्रभारी अंचल निरीक्षक कसबा द्वारा स्थलीय जांच करवाया गया.
राजस्व कर्मचारी एवं प्रभारी अंचल निरीक्षक कसबा ने स्थलीय जांचोपरांत प्रतिवेदित किया है कि कुमारी छबीरानी मंडल पिता बिहारी मंडल ग्राम बनैली पोस्ट, सधुबैली थाना-सह-प्रखंड कसबा, अनुमंडल सदर, जिला पूर्णिया का जाति प्रमाण पत्र फर्जी है. और वह यहां का निवासी भी नहीं है.
गौरतलब हो कि अमदाबाद प्रखंड में पंचायती चुनाव वर्ष 2016 के 24 अप्रैल को मतदान संपन्न हुई थी. इसके बाद प्रखंड के विभिन्न वार्डों में संबंधित आरक्षित अभ्यार्थी नहीं होने के कारण पुनः वर्ष 2017 में पंचायत उपचुनाव कराया गया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन