मिशन इंद्रधपुष ने किया कार्यशाला का आयोजन
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

कटिहार : मिशन इंद्रधनुष के तहत गंभीर बीमारियों को लेकर टीकाकरण प्रतिशत में बढ़ावा को लेकर बुधवार को सदर अस्पताल के सभागार में कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला में मुख्य रूप से सिविल सर्जन डॉ मुर्तजा अली उपस्थित रहे. मौके पर जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ एपी शाही ने नियमित टीकाकरण शत-प्रतिशत करने को लेकर […]
विज्ञापन
कटिहार : मिशन इंद्रधनुष के तहत गंभीर बीमारियों को लेकर टीकाकरण प्रतिशत में बढ़ावा को लेकर बुधवार को सदर अस्पताल के सभागार में कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला में मुख्य रूप से सिविल सर्जन डॉ मुर्तजा अली उपस्थित रहे. मौके पर जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ एपी शाही ने नियमित टीकाकरण शत-प्रतिशत करने को लेकर कई टिप्स दिये. कार्यशाला में 12 गंभीर बीमारियों के विरुद्ध टीकाकरण को लेकर बल दिया गया. डॉ शाही ने कहा कि हमारे देश में प्रतिवर्ष दो करोड़ 60 लाख से ज्यादा बच्चे जन्म लेते हैं
तथा एक करोड़ गर्भवती माताओं का टीकाकरण किया जाता है. जो विश्व में अपनी तरह का सबसे बड़ा स्वास्थ्य कार्यक्रम है. 12 जानलेवा बीमारियों से बचाव के लिए हमारे देश में टीके उपलब्ध है. हमारे देश का कुल टीकाकरण का प्रतिशत 87 प्रतिशत है. फिर भी प्रतिवर्ष तीन लाख बच्चे नियमित टीकाकरण से छूट जाते हैं. 2014 में पूर्ण टीकाकरण का प्रतिशत 73 प्रतिशत था. जबकि प्रतिवर्ष एक प्रतिवर्ष की वृद्धि हो रही थी.
प्रधानमंत्री ने 2014 में मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम की शुरुआत की. जिसका परिणाम है कि हमारे देश में नियमित टीकाकरण के आकड़े मे वृद्धि होते हुए प्रतिवर्ष 6.3 प्रतिशत का आकड़ा बढ़ा. जो 2014 से 2017 तक चलाये गये मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम के आधार पर 85 प्रतिशत तक आकड़ा पहुंच चुका है.
लेकिन 95 प्रतिशत तक उपलब्धि प्राप्त करने के लिए 31 अक्टूबर 2019 को पल्स पोलियो कार्यक्रम के राज्य महोत्सव के अवसर पर फिर से मिशन इंद्रधनुष 2.0 का शुभारंभ किया गया है. जो चार चक्रों में यह कार्यक्रम पूरे देश में दो दिसंबर से चलाया जायेगा. जबकि बिहार में बांका एवं अरवल जिले को छोड़कर सभी जिलों में यह कार्यक्रम चलाये जायेंगे.
डॉ शाही ने बताया कि कटिहार जिले में पांच प्रखंड मिशन इंद्रधनुष के तहत टीकाकरण अभियान चलाया जायेगा. आजमनगर, बारसोई, कदवा, मनसाही, हसनगंज शामिल है. जहां नियमित टीकाकरण को लेकर अभियान चलाया जायेगा. जिसमें बचे हुए एवं आंशिक टीकाकरण सभी बच्चों को खोजकर एवं सभी गर्भवती महिलाओं को टीकाकरण करने का लक्ष्य रखा गया है.
संबोधित करते हुए सिविल सर्जन डॉ मुर्तजा अली ने सभी प्रखंड चिकित्सा प्रभारी को टीकाकरण में गंभीर होते हुए दिए लक्ष्य को शत प्रतिशत उपलब्धि पाने की बात कही. साथ ही सभी को स्वास्थ्य के प्रति सजग और जागरूकता फैलाने का भी निर्देश दिया. इस अवसर पर कदवा प्रखंड के प्रमुख पारस कुमार राय, डॉ आरएन पंडित, डब्ल्यूएचओ के डॉ अनन्या विश्वास, यूनिसेफ आदित्य कुमार, यूनिसेफ चंद्र विभा, भीइसीएम सुधीर कुमार, एसआरसी मुकेश कुमार झा, गौतम आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










