कटिहार : मुजफ्फरपुर से सिलीगुड़ी जा रही बस की ट्रक से टक्कर में दो यात्रियों की मौत, दर्जनभर यात्री घायल

Updated:
विज्ञापन

कटिहार : जिले के पोठिया में बस और ट्रक की टक्कर में दो यात्रियों की मौत हो गयी. वहीं, करीब दर्जनभर लोगों के घायल हो गये. सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के […]

विज्ञापन

कटिहार : जिले के पोठिया में बस और ट्रक की टक्कर में दो यात्रियों की मौत हो गयी. वहीं, करीब दर्जनभर लोगों के घायल हो गये. सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. शवों की पहचान अभी तक नहीं हो पायी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, कटिहार जिले के पोठिया ओपी स्थित एनएच-31 पर मुजफ्फरपुर से सिलीगुड़ी जा रही बस डुमर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. घटना बुधवार की अहले सुबह की बतायी जा रही है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मुजफ्फरपुर से सिलीगुड़ी जा रही बस बालू लदे ट्रक में सामने से टक्कर मार दी. इससे दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गयी. जबकि, दर्जनभर यात्री घायल हो गये हैं. हादसे में मृत यात्रियों की अभी तक पहचान नहीं की जा सकी है.

घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और मदद में जुट गये. आनन-फानन में घटना की सूचना पुलिस को दी गयी. घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन