ePaper

शादी का प्रलोभन देकर दुष्कर्म, सात पर केस दर्ज

Updated at : 04 Sep 2019 7:49 AM (IST)
विज्ञापन
शादी का प्रलोभन देकर दुष्कर्म, सात पर केस दर्ज

अमदाबाद : अमदाबाद थाना क्षेत्र की एक युवती ने शादी का प्रलोभन देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए अमदाबाद थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. पीड़िता ने प्राथमिकी में कहा है कि तीन वर्ष से ब्रजेश कुमार यादव पिता रामलाल यादव नया टोला गोविंदपुर, अमदाबाद निवासी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. ब्रजेश […]

विज्ञापन

अमदाबाद : अमदाबाद थाना क्षेत्र की एक युवती ने शादी का प्रलोभन देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए अमदाबाद थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. पीड़िता ने प्राथमिकी में कहा है कि तीन वर्ष से ब्रजेश कुमार यादव पिता रामलाल यादव नया टोला गोविंदपुर, अमदाबाद निवासी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. ब्रजेश यादव मेरी शादी कहीं नहीं होने दे रहा था.

इसी बीच गत एक अगस्त को करीब दो बजे रात में ब्रजेश यादव मेरे घर आकर शादी करने के नाम पर मुझे भगाकर कटिहार लेकर चला गया. ब्रजेश यादव 13 अगस्त को कटिहार न्यायालय में पहुंचकर हम दोनों की शादी का शपथ पत्र बनवाया और कटिहार के ही एक मंदिर में आकर मेरे साथ शादी किया.
मेरे मांग में सिंदूर भरा. शादी करने से पहले मेरे साथ पति-पत्नी का संबंध कायम रखा. ब्रजेश यादव ने मेरे साथ शादी कर गत 13 अगस्त को अपने घर अमदाबाद के नया टोला गोविंदपुर लाया. घर आने पर ब्रजेश यादव के पिता रामलाल यादव, मीना देवी आदि लोगों ने मुझे तथा मेरे पति ब्रजेश यादव को घर में घुसने नहीं दिया. तब मेरे पति ब्रजेश यादव ने अमदाबाद बाजार में एक भाड़े का मकान लेकर मेरे साथ रहने लगे. इसी बीच गत 17 अगस्त को उपरोक्त व्यक्ति भाड़े के मकान में आकर मेरे पति ब्रजेश यादव को अपने साथ लेकर चले गये. उपरोक्त लोग सांठ-गांठ कर ब्रजेश यादव को कहीं अन्यत्र स्थानों पर भगा दिया है.
जो अब तक ब्रजेश यादव लौट कर मेरे पास नहीं आया. पीड़िता ने आगे कहा है कि शादी के नाम पर उक्त व्यक्ति की नियत मेरे साथ दुष्कर्म करने का था. मामले को लेकर पीड़िता ने कुल सात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करायी है. इस संदर्भ में थानाध्यक्ष नरेश कुमार से बात करने पर उन्होंने कहा कि पीड़िता ने आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस अनुसंधान में जुट गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन