कार से 132 लीटर विदेशी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 16 Jul 2024 10:57 PM
गुप्त सूचना के अधार पर पुलिस ने की छापेमारी
फलका. जिले के फलका पुलिस ने गुप्त सूचना पर थाना क्षेत्र के दरमाही गांव में छापेमारी कर 132.390 लीटर विदेशी शराब, एक कार व एक बाइक जब्त करते हुए दो शराब तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता पायी है. इस मौके पर ग्रामीणों की काफी भीड़ जुट गयी. थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार पटेल ने बताया कि सूचना मिली दरमाही गांव में शराब तस्करों द्वारा भारी मात्रा में विदेशी शराब की खपाया जा रहा रहा है. सूचना पाते ही फलका पुलिस दरमाही गांव स्थित एक मैदान के समीप पहुंचे तो देखा कि एक बांस बाड़ी में एक कार, एक बाइक व एक जुगाड़ गाड़ी खड़ी थी. तभी पुलिस वाहन को देख कर उक्त कार से दो व्यक्ति निकलकर भागने का प्रयास करने लगे. जिसे दलबल के सहयोग खदेड़कर पकड़ा और पूछताछ किया गया. पकड़ाये व्यक्तियों में जितेंद्र राय पूर्णिया जिला के मरंगा थाना क्षेत्र के विकास नगर व दूसरा कमाल हुसैन पश्चिम बंगाल के अलतापुर का रहने वाला है. कार की तलाशी के क्रम में विभिन्न ब्रांड के 132.390 लीटर विदेशी शराब बरामद की गयी. आरोपी से स्थल पर बरामद हुई बाइक के बारे में पूछने पर बताया कि यह बाइक राजीव कुमार टुड्डू दरमाही गांव निवासी का है, जो शराब लेने आया था. पुलिस को देख मौके से बाइक छोड़कर आरोपी फरार हो गया. इसके बाद में कार, बाइक व जुगाड़ गाड़ी को जब्त कर दोनों आरोपी के विरुद्ध मद्य निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. आरोपी ने पुलिस को बताया कि अजय कुमार, प्रदेश ठाकुर व प्रकाश मरंडी का भी शराब तस्करी में संलिप्तता बताया. पुलिस के इस कार्रवाई से क्षेत्र के अवैध शराब तस्करों के बीच हड़कंप व्याप्त है. इधर थाना अध्यक्ष मुन्ना कुमार पटेल ने बताया कि दोनों आरोपित जेल भेज दिया गया है. और अन्य आरोपितों के गिरफ्तार के लिए छापेमारी की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










