80 वर्षीय वृद्ध महिला के साथ 15 साल के लड़के ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने हिरासत में लिया

Updated at : 11 Jul 2019 8:35 PM (IST)
विज्ञापन
80 वर्षीय वृद्ध महिला के साथ 15 साल के लड़के ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने हिरासत में लिया

मधुबनी : बिहार के मधुबनी जिले के अंधराठाढ़ी थाना अंतर्गत जमैला गांव में 80 वर्षीय वृद्ध महिला के साथ बीते देर रात्रि बलात्कार करने वाले एक नाबालिग लड़के की पिटाई करने के बाद ग्रामीणों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस अधीक्षक सत्यप्रकाश ने गुरुवार को बताया कि पीड़िता की मेडिकल जांच जिला सदर […]

विज्ञापन

मधुबनी : बिहार के मधुबनी जिले के अंधराठाढ़ी थाना अंतर्गत जमैला गांव में 80 वर्षीय वृद्ध महिला के साथ बीते देर रात्रि बलात्कार करने वाले एक नाबालिग लड़के की पिटाई करने के बाद ग्रामीणों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस अधीक्षक सत्यप्रकाश ने गुरुवार को बताया कि पीड़िता की मेडिकल जांच जिला सदर अस्पताल में करायी गयी है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी लड़के मोहम्मद अहमद उर्फ चांद (15) को न्यायिक हिरासत में लेकर उसे रिमांड होम भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

लड़के ने इस वारदात को उस समय अंजाम दिया जब वृद्ध महिला अपने घर में सो रही थी और विरोध करने पर आरोपी ने वृद्ध महिला को जान से मारने की धमकी दी. वारदात के बाद महिला द्वारा शोर मचाने पर परिजनों एवं ग्रामीणों ने आरोपी लड़के की पिटाई करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन