आपत्तिजनक वीडियो वायरल, छापेमारी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
कटिहार : शहर के होटलों में इन दिनों खुलेआम युवक-युवतियां बिना पहचान कार्ड के कमरा लेकर मौज मस्ती करते हैं. उन लोगों में कुछ लोग आपत्तिजनक अंतरंग वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर भी वायरल कर देते हैं. शनिवार को एक आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें एक […]
विज्ञापन
कटिहार : शहर के होटलों में इन दिनों खुलेआम युवक-युवतियां बिना पहचान कार्ड के कमरा लेकर मौज मस्ती करते हैं. उन लोगों में कुछ लोग आपत्तिजनक अंतरंग वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर भी वायरल कर देते हैं. शनिवार को एक आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है.
आपके शहर में
विज्ञापन
इसमें एक लड़का और लड़की आपत्तिजनक स्थिति में वीडियो बना रहे हैं. इतना ही नहीं उस वीडियो को फेसबुक में भी पेस्ट कर दिया गया है. वायरल होते वीडियो को देख एसपी विकास कुमार ने मामले में संज्ञान लेते हुए संबंधित थाना के पुलिस पदाधिकारी को अविलंब शहर के होटलों में छापेमारी करने का निर्देश दिया.
एसपी के निर्देश पर नगर थाना पुलिस कटिहार के विभिन्न होटलों में छापेमारी की व होटल के रजिस्टर्ड की गहनता से जांच की है. पुलिस पदाधिकारी ने होटल प्रबंधक को सख्त हिदायत दी कि बिना पहचान पत्र के किसी भी व्यक्ति को कमरा नहीं देंगे. साथ ही अगर कोई युवक युवती आयेंगे तो उन दोनों से पहचान पत्र लेंगे. साथ ही उनका रिलेशनशिप भी अपने रजिस्टर्ड में दर्शएंगे. सभी होटलों में पुलिस की छापेमारी से हड़कंप मचा हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन