ePaper

राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण 2020 के लिए टीम भावना से हो काम : डीइओ

Updated at : 12 Mar 2019 6:29 AM (IST)
विज्ञापन
राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण 2020 के लिए टीम भावना से हो काम : डीइओ

कटिहार : सर्व शिक्षा अभियान योजना के तत्वाधान में सोमवार को मध्य विद्यालय मिरचाईबाड़ी के सभागार में शिक्षा के राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण 2017 पर जिला स्तरीय प्रखंड साधन सेवी, संकुल संसाधन केंद्र समन्वयक एवं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के साथ प्रगति प्रतिवेदन पर गहन विचार विमर्श किया गया. बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी […]

विज्ञापन
कटिहार : सर्व शिक्षा अभियान योजना के तत्वाधान में सोमवार को मध्य विद्यालय मिरचाईबाड़ी के सभागार में शिक्षा के राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण 2017 पर जिला स्तरीय प्रखंड साधन सेवी, संकुल संसाधन केंद्र समन्वयक एवं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के साथ प्रगति प्रतिवेदन पर गहन विचार विमर्श किया गया.
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी देवविंद कुमार सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि आगामी होने वाली राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण 2020 मे जिला को राष्ट्रीय उपलब्धि स्तर से ऊपर ले जाना एक चुनौती है. जिसके लिए सभी को टीम भावना से कार्य करना आवश्यक है.
उन्होंने यह भी बताया कि राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण 2017 को किस प्रकार बेहतर किया जाय. जिससे 2020 में होने वाली राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण का बेहतर एवं अपेक्षित परिणाम सुनिश्चित हो सके. श्री सिंह ने कहा कि इस कार्य में संकुल संसाधन केंद्र समन्वयक एवं प्रखंड साधन सेवी की महती भूमिका है.
बैठक में सभी संकुल संसाधन केंद्र समन्वयक एवं प्रखंड साधन सेवी को 16 मार्च से होने वाली वार्षिक मूल्यांकन के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया. बैठक को संबोधित करते हुए सर्व शिक्षा अभियान के सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी सह गुणवत्ता समन्वयक समर विजय सिंह ने बताया कि सभी प्रखंड संसाधन केंद्र को मंगलवार तक प्रश्न पत्र सह उत्तर पुस्तिका की आपूर्ति कर दी जायेगी.
बैठक में सर्व शिक्षा अभियान के अपर जिला कार्यक्रम समन्वयक संजय कुमार एवं सहायक साधन सेवी अरविंद कुमार कुमार, राजीव रंजन, जय प्रकाश शर्मा, सैफउल अंसारी, प्रथम संस्था के जिला समन्वयक नकी अहमद, राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण के राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर मृत्युंजय, अनंत कुमार तथा मनोज कर्ण मुख्य रूप से उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन