खेत में काम करते वक्त मजूदर की मौत, हंगामा

Updated:
विज्ञापन

प्राणपुर : थाना क्षेत्र के मरोचा गांव में मक्का खेत में काम करने के दौरान एक मजदूर की मौत हो गयी. मजदूर की मौत को लेकर काम कर रहे अन्य मजदूर समेत मृतक के परिजनों ने जमकर हंगामा किया तथा मृतक मुआवजा देने की मांग की. जिस कारण गांव में गहमागहमी की स्थिति बनी रही. […]

विज्ञापन

प्राणपुर : थाना क्षेत्र के मरोचा गांव में मक्का खेत में काम करने के दौरान एक मजदूर की मौत हो गयी. मजदूर की मौत को लेकर काम कर रहे अन्य मजदूर समेत मृतक के परिजनों ने जमकर हंगामा किया तथा मृतक मुआवजा देने की मांग की. जिस कारण गांव में गहमागहमी की स्थिति बनी रही.

आपके शहर में

विज्ञापन
स्थानीय जन प्रतिनिधियों एवं प्राणपुर थाना पुलिस के हस्तक्षेप से मामले को शांत कराया गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को दिन के 11 बजे मजदूर कामेश्वर मंडल पिता नारायण मंडल साकिम मरोचा बड़झलला पंचायत के पैक्स अध्यक्ष लक्ष्मी मंडल के मक्का खेत में काम कर रहा था.
काम करने के दौरान वह अचेत होकर गिर पड़ा. वहां काम कर रहे मजदूर उसे सदर अस्पताल ले गये, जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गयी. उसकी मौत की खबर सुनकर मजदूर समेत स्थानीय ग्रामीण मुआवजा की मांग को लेकर हंगाम करने लगे. इस क्रम में वह सभी शव को लेकर सड़क भी जाम करने पहुंचे थे, लेकिन प्राणपुर थाना पुलिस ने मृतक के परिजन व स्थानीय लोगों को समझा बुझाकर वापस भेज दिया.
इसके बाद स्थानीय लोगों ने पंचायत बिठायी और उसके बाद मामले में समझौता हुआ. मृतक की पत्नी टुकनी देवी ने बताया कि उसे एक पुत्र है. वह मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था. अब वह एवं उसका पुत्र बेसहारा हो गये हैं. घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन