घटना की चारों ओर हो रही निंदा, मृत की पत्नी के बयान पर आरोपित पिता तेजनारायण यादव पर प्राथमिकी दर्ज

मनिहारी : मनिहारी के मिर्जापुर में पिता द्वारा पुत्र की गोली मारकर हत्या कर देने की हर तरफ निंदा हो रही है. घटना के बाद से आरोपित पिता फरार है. मनिहारी के मिर्जापुर गंगा तट पर शव का अंतिम संस्कार गुरुवार को किया गया. छोटे भाई सन्नी कुमार ने मुखाग्नि दी. इधर गुरुवार को अंतिम […]
मनिहारी : मनिहारी के मिर्जापुर में पिता द्वारा पुत्र की गोली मारकर हत्या कर देने की हर तरफ निंदा हो रही है. घटना के बाद से आरोपित पिता फरार है. मनिहारी के मिर्जापुर गंगा तट पर शव का अंतिम संस्कार गुरुवार को किया गया. छोटे भाई सन्नी कुमार ने मुखाग्नि दी. इधर गुरुवार को अंतिम संस्कार के लिए शव निकलते ही आरोपित तेजनारायण यादव अपने घर पहुंच गया. ग्रामीणों के अनुसार उसने फिर हवाई फायरिंग भी की. इसके बाद वह भाग गया. सूचना पर एसडीपीओ उमाशंकर प्रसाद सिंह, पुलिस इंस्पेक्टर रीता कुमारी, थानाध्यक्ष रंजन कुमार सिंह मिर्जापुर पहुंचे और ग्रामीणों की निशानदेही पर सर्च अभियान भी चलाया, लेकिन वह नहीं मिला. ग्रामीण इस घटना से दहशत में है. आरोपित के पास एक लाइसेंसी पिस्टल व एक रायफल है. ग्रामीणों ने उसकी जल्द गिरफ्तारी की मांग पुलिस प्रशासन से की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










