गंगा, कोसी व बरंडी में उफान निचले इलाके में फैल रहा पानी

Updated:
विज्ञापन

कटिहार : जिले के प्रमुख नदियों में उतार-चढ़ाव जारी है. एक तरफ महानंदा नदी के जलस्तर में उतार-चढ़ाव है तो गंगा कोसी व बरंडी आदि नदियों के जल स्तर में वृद्धि जारी है. गंगा और कोसी नदी किसी भी समय खतरे के निशान से ऊपर हो सकती है. गंगा और कोसी के जलस्तर में वृद्धि […]

विज्ञापन

कटिहार : जिले के प्रमुख नदियों में उतार-चढ़ाव जारी है. एक तरफ महानंदा नदी के जलस्तर में उतार-चढ़ाव है तो गंगा कोसी व बरंडी आदि नदियों के जल स्तर में वृद्धि जारी है. गंगा और कोसी नदी किसी भी समय खतरे के निशान से ऊपर हो सकती है. गंगा और कोसी के जलस्तर में वृद्धि होने से निचले इलाके में पानी फैलने लगा है. खासकर दियारा क्षेत्र में गंगा और कोसी का पानी प्रवेश कर गया है. गंगा और कोसी के पानी फैलने से दियारा क्षेत्र में लगी सैकड़ों एकड़ की फसल बर्बाद हो गयी है. हलाकि कटिहार जिले की यह नदी कई स्थानों पर चेतावनी स्तर पार कर चुकी है.

आपके शहर में

विज्ञापन
महानंदा के जलस्तर में उतार-चढ़ाव : महानंदा नदी के जलस्तर में बुधवार को भी कमी दर्ज की गयी है. जबकि कुछ स्थानों पर यह नदी स्थिर है. पर धबौल व दुर्गापुर में अभी चेतावनी स्तर से ऊपर है. जबकि गंगा, बरंडी, कोसी नदी के जलस्तर में वृद्धि जारी है. पिछले 24 घंटे के दौरान महानंदा नदी का जलस्तर में सभी स्थानों पर घटता रहा. बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल के अनुसार महानंदा नदी झौआ में बुधवार की दोपहर जलस्तर 30.15 मीटर था, जो शाम में घटकर जलस्तर 30.09 मीटर हो गया. इसी नदी के बहरखाल में 29.80 मीटर था, जो घटकर 29.75 मीटर हो गया. इसी नदी के दुर्गापुर में जलस्तर 27.42 मीटर था,जो छह घंटे बाद जलस्तर 27.40 मीटर हो गया. गोविंदपुर में इस नदी का जलस्तर 26.34 मीटर था, जो शाम में भी 26.34 मीटर ही रह.
इस नदी का जलस्तर आजमनगर में 29.26 मीटर था, जो घटकर 29.22 मीटर हो गया. धबोल में इस नदी का जल स्तर बुधवार की शाम 28.68 मीटर था.छह घंटे बाद यानी शाम में यहां का जलस्तर घटकर 28.65 मीटर हो गया.
बुधवार को भी जारी रही जलस्तर में वृद्धि
गंगा, बरंडी व कोसी नदी के जलस्तर के वृद्धि में बुधवार को भी जारी रही. बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल के अनुसार गंगा नदी के रामायणपुर में बुधवार की दोपहर में 26.26 मीटर दर्ज किया गया, जो शाम में 26.29 मीटर हो गया. इसी नदी के काढ़ागोला घाट पर जलस्तर 29.80 मीटर दर्ज किया गया था,जो छह घंटे बाद बुधवार की शाम में 29.82 मीटर हो गया. बरंडी नदी का जलस्तर डूमर में 30.06 मीटर था. जो बुधवार की शाम बढ़कर 30.08 मीटर हो गया. कोसी नदी का जलस्तर कुरसेला रेलवे ब्रिज पर बुधवार की दोपहर में 29.87 मीटर दर्ज की गयी. शाम में यहां का जलस्तर 29.89 मीटर हो गया.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन