होली खेले रघुवीरा पर जमकर थिरके युवा

Published by : VIKASH KUMAR Updated At : 05 Mar 2026 4:25 PM

विज्ञापन

शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ रंगों का पर्व, युवाओं की टोली ने जमकर उड़ाया गुलाल.

विज्ञापन

फोटो 15 मंदिर प्रांगण में होली गीत गाते ग्रामीण 16 बाजार के बीच अनोखे अंदाज में घूमते युवा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ रंगों का पर्व, युवाओं की टोली ने जमकर उड़ाया गुलाल. नुआंव. प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में रंगों का पर्व होली हर्षोल्लास व आपसी भाईचारे के साथ शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ. होली के अवसर पर गांवों में उत्सव का माहौल देखने को मिला. कहीं कुर्ता फाड़ होली का खुमार छाया रहा, तो कहीं चौपालों व तंग गलियों में युवाओं की टोली रंग-गुलाल के साथ जमकर मस्ती करती नजर आयी. होली के दिन सुबह से ही युवाओं में खासा उत्साह देखा गया. गांव की गलियों में लाउडस्पीकर के माध्यम से बज रहे लोकप्रिय होली गीतों पर युवा जमकर थिरकते नजर आये. रंग बरसे भीगे चुनर वाली व होली खेले रघुवीरा अवध में जैसे गीतों पर युवाओं की टोली घंटों नाचती रही. इस दौरान युवाओं ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं व उत्साह में कुर्ता फाड़ होली का भी भरपूर आनंद लिया. वहीं, दूसरी ओर ग्रामीणों की टोली पारंपरिक अंदाज में होली मनाती दिखायी दी. सोमवार की सुबह जहां रंगों की हो रही बरसात के बीच नुआंव बाजार से ढोलक, झाल व मजीरे के साथ निकली टोली ने गाँव की गलियों में गीत गाये. सोमवार की शाम एक बार फिर ग्रामीणों की टोली नये कपड़े पहनकर बाजार के अति प्राचीन राम-जानकी मंदिर पहुंची. पूजा-अर्चना के बाद अबीर-गुलाल लगाने के साथ पारंपरिक होली गीत आरंभ किया गया, जो बाजार से लेकर गांव के अलग-अलग चौपालों तक देर रात तक चलता रहा. इस मौके पर ललन पांडेय, अजय जायसवाल, विद्यासागर जायसवाल, जय प्रकाश जायसवाल, भैरो साह सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे. पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी के कारण सभी कार्यक्रम शांतिपूर्वक संपन्न करा लिये गये.

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन