भभुआ में अतिक्रमण हटाने के दौरान युवक से उलझे जेसीबी चालक, पुलिस ने थाने ले जाकर छोड़ा

Updated:
विज्ञापन

अतिक्रमित क्षेत्र में रखे सामान को जब्त कर ट्रैक्टर पर लादते नपकर्मी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Kaimur News : भभुआ शहर में नगर पर्षद की अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान एक युवक ने जेसीबी चालक से अभद्रता की, जिससे कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई. पुलिस ने हस्तक्षेप कर युवक को थाने ले जाकर समझाया.

विज्ञापन

Kaimur News : भभुआ शहर में अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर पर्षद की टीम के साथ बुधवार को एकता चौक पर एक युवक के उलझने से कुछ देर के लिए अफरातफरी की स्थिति बन गयी. युवक पर नगर पर्षद के जेसीबी चालक एकादशी राम से अभद्र भाषा का प्रयोग करने का आरोप है. मामला बढ़ने पर मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी युवक को थाने ले गये. बाद में माफीनामा देने के बाद पुलिस ने उसे थाने से ही छोड़ दिया. घटना के कारण अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कुछ देर प्रभावित रही.

विज्ञापन

मुंडेश्वरी सिनेमा हॉल से स्टेडियम गेट तक चला अभियान

नगर पर्षद की टीम बुधवार को मुंडेश्वरी सिनेमा हॉल से जगजीवन स्टेडियम गेट तक अतिक्रमण हटाने निकली थी. एकता चौक के पास जेसीबी से अतिक्रमण हटाने के दौरान युवक और चालक के बीच कहासुनी हो गयी. देखते ही देखते मामला बढ़ गया और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गयी. इस दौरान पुलिसकर्मियों ने स्थिति को संभाला और युवक को थाने ले गये. माफीनामा देने के बाद मामले का पटाक्षेप हुआ.

Also Read : यूजीसी रेगुलेशन-2026 के विरोध में 20 सितंबर को आक्रोश मार्च, आंदोलन को निर्णायक चरण में ले जाने का ऐलान

10 दुकानदारों पर पांच हजार रुपये का जुर्माना

अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान सड़क और सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों के खिलाफ भी कार्रवाई की गयी. मजिस्ट्रेट नियुक्त स्वच्छता पदाधिकारी प्रिंस कुमार के अनुसार नगर पर्षद की टीम ने 10 दुकानदारों पर कुल पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया. दुकानदारों को सड़क और फुटपाथ पर सामान फैलाकर यातायात बाधित नहीं करने की हिदायत दी गयी. प्रशासन की ओर से अतिक्रमण हटाने का अभियान आगे भी जारी रखने की बात कही गयी.

अधिकारियों की मौजूदगी में हटाया गया अतिक्रमण

अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी संजय उपाध्याय की मौजूदगी में हुई. उनके साथ सिटी मैनेजर सोनू कुमार, स्वच्छता पदाधिकारी प्रिंस कुमार समेत नगर पर्षद के कर्मी मौजूद रहे. टीम ने मुंडेश्वरी सिनेमा हॉल से जगजीवन स्टेडियम गेट तक सड़क किनारे किये गये अतिक्रमण को हटाया. अधिकारियों ने कहा कि सार्वजनिक रास्ते और आवागमन में बाधा बनने वाले अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.

Also Read : डेहरी विधायक ने स्वास्थ्य मंत्री से मिलकर चार सूत्री मांगों का सौंपा पत्र, स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की उठायी मांग

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन