रामगढ़ में ईंट-भट्ठे से दो मोबाइल चोरी का 24 घंटे में खुलासा, तीन आरोपित गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

थाने में पकड़े गए तीनों आरोपित | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Kaimur News : रामगढ़ पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए ईंट-भट्ठे से दो मोबाइल चोरी के मामले को 24 घंटे में सुलझा लिया है. सीसीटीवी फुटेज और जांच के आधार पर तीन आरोपियों को पकड़ा गया है.

विज्ञापन

Kaimur News : थाना क्षेत्र के देवहलिया बाजार के समीप स्थित ईंट-भट्ठे से दो मोबाइल चोरी के मामले का रामगढ़ पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और जांच के आधार पर घटना में प्रयुक्त बाइक की पहचान करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपितों में महुअर गांव निवासी अंकित कुमार, नीरज कुमार तथा सहूका गांव निवासी गुड्डू यादव शामिल हैं. थानाध्यक्ष सुमित कुमार ने बताया कि मंगलवार की दोपहर बाइक सवार युवक ईंट-भट्ठे पर पहुंचे थे. इसी दौरान वहां रखे दो मोबाइल लेकर फरार हो गये.

Also Read : यूजीसी रेगुलेशन-2026 के विरोध में 20 सितंबर को आक्रोश मार्च, आंदोलन को निर्णायक चरण में ले जाने का ऐलान

बाइक मालिक से पूछताछ के बाद आरोपितों तक पहुंची पुलिस

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बाइक की पहचान की. जांच के क्रम में पुलिस ने सबसे पहले बाइक के वाहन स्वामी को पकड़ा. पूछताछ में उसने बाइक किसी अन्य व्यक्ति को बेचने की बात बतायी. उसकी निशानदेही पर पुलिस ने दूसरे बाइक मालिक को गिरफ्तार किया.

दूसरे आरोपित से पूछताछ के बाद पुलिस चोरी के मोबाइल का लॉक तोड़ने वाले आरोपित तक पहुंची और उसे भी गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद कर ली है.

24 घंटे के भीतर पुलिस ने किया चोरी का उद्भेदन

थानाध्यक्ष सुमित कुमार ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर चोरी की घटना का उद्भेदन कर दिया. मामले में रामगढ़ थाना कांड संख्या 263/26 के तहत धारा 303(2) बीएनएस में अप्राथमिकी अभियुक्त अंकित कुमार, पिता स्व. मुनीब राम, नीरज कुमार, पिता श्रीराम, दोनों ग्राम महुअर तथा गुड्डू यादव, पिता गामा यादव, ग्राम सहूका को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

Also Read : यूजीसी रेगुलेशन-2026 के विरोध में 20 सितंबर को आक्रोश मार्च, आंदोलन को निर्णायक चरण में ले जाने का ऐलान

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन