भभुआ का राजेंद्र सरोवर आज पांच हजार दीयों से होगा रोशन, सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजन

Updated:
विज्ञापन

राजेंद्र सरोवर पर आयोजित कार्यक्रम के तैयारियों का जायजा लेते डीएम कुमार अनुराग व अन्य | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Kaimur News : भभुआ का राजेंद्र सरोवर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 5000 दीयों से जगमगाएगा. सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी होंगी.

विज्ञापन

Kaimur News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुवार देर शाम शहर का राजेंद्र सरोवर पांच हजार दीयों से जगमगाएगा. जिला प्रशासन और नगर पर्षद की ओर से आयोजित कार्यक्रम में डीएम कुमार अनुराग, एसपी, स्थानीय विधायक, जनप्रतिनिधि और आमलोग शामिल होंगे. कार्यक्रम को लेकर राजेंद्र सरोवर परिसर में तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं.

विज्ञापन

दीप प्रज्वलन के साथ होगा सांस्कृतिक कार्यक्रम

कार्यक्रम के दौरान दीप प्रज्वलन के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये जाएंगे. इस अवसर पर नगर पर्षद के सफाईकर्मियों सहित जनसेवा और सामाजिक क्षेत्र में योगदान देने वाले अन्य लोगों को सम्मानित किया जाएगा. आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना को देखते हुए स्थल पर व्यवस्थाएं दुरुस्त की जा रही हैं.

Also Read : यूजीसी रेगुलेशन-2026 के विरोध में 20 सितंबर को आक्रोश मार्च, आंदोलन को निर्णायक चरण में ले जाने का ऐलान

डीएम ने स्थल पर पहुंचकर तैयारियों का लिया जायजा

कार्यक्रम की तैयारियों का डीएम कुमार अनुराग ने बुधवार को राजेंद्र सरोवर पहुंचकर जायजा लिया. उन्होंने आयोजन स्थल, साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये. डीएम ने कार्यक्रम को व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने को लेकर अधिकारियों के साथ तैयारियों की समीक्षा की.

Also Read : डेहरी विधायक ने स्वास्थ्य मंत्री से मिलकर चार सूत्री मांगों का सौंपा पत्र, स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की उठायी मांग

जिला और नगर प्रशासन ने संभाली आयोजन की जिम्मेदारी

सेवा संकल्प कार्यक्रम के आयोजन की जिम्मेदारी जिला प्रशासन और नगर पर्षद ने संयुक्त रूप से संभाली है. मौके पर नगर पर्षद भभुआ के कार्यपालक पदाधिकारी संजय उपाध्याय सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे. नप ईओ संजय उपाध्याय ने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर दीयों की व्यवस्था, साफ-सफाई और सांस्कृतिक आयोजन को लेकर अंतिम तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं.

आज से आमलोगों के लिए शुरू होगी कैंटीन

राजेंद्र सरोवर परिसर में स्थापित कैंटीन भी गुरुवार से आमलोगों के लिए शुरू कर दी जाएगी. कैंटीन संचालन को लेकर भी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं.

Also Read : नोखा में पंचायत खेल क्लबों की समीक्षा बैठक, खेल प्रतिभाओं की पहचान और पंजीकरण पर जोर

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन