यूजीसी के नये कानून के विरोध में युवाओं ने पीएम का किया पुतला दहन

Updated:
विज्ञापन

KAIMUR NEWS.देश में लागू किये गये यूजीसी के नये नियमों के विरोध में बुधवार की दोपहर रामगढ़ बाजार का दुर्गा चौक युवाओं के आक्रोश का केंद्र बना. बड़ी संख्या में जुटे युवाओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया और यूजीसी को काला कानून बताते हुए इसे तत्काल वापस लेने की मांग की.

विज्ञापन

फोटो 21 पीएम नरेंद्र मोदी का पुतला दहन करते आक्रोशित युवा प्रतिनिधि, रामगढ़. देश में लागू किये गये यूजीसी के नये नियमों के विरोध में बुधवार की दोपहर रामगढ़ बाजार का दुर्गा चौक युवाओं के आक्रोश का केंद्र बना. बड़ी संख्या में जुटे युवाओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया और यूजीसी को काला कानून बताते हुए इसे तत्काल वापस लेने की मांग की.प्रदर्शन के दौरान युवाओं ने जमकर नारेबाजी की. युवाओं के हाथों में “यूजीसी काला कानून वापस लो” लिखी तख्तियां और प्रधानमंत्री का पुतला था, जो उनके असंतोष और गुस्से को साफ दर्शा रहा था. सैकड़ों की संख्या में युवाओं ने दुर्गा चौक से बैंक ऑफ इंडिया तक आक्रोश मार्च निकाला. मार्च के दौरान उन्होंने केंद्र सरकार पर शिक्षा व्यवस्था को कमजोर करने और छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया. आक्रोश मार्च बैंक ऑफ इंडिया तक पहुंचने के बाद पुनः दुर्गा चौक लौट गया, जहां पीएम नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया. इस दौरान मुख्य सड़क पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित रही .प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने यूजीसी कानून को वापस नहीं लिया, तो आंदोलन को और तेज किया जायेगा. किसी भी अप्रिय स्थिति से निबटने के लिए पुलिस प्रशासन भी मौके पर मुस्तैद रहा.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन